अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Thu, 04 Jan 2024 06:50 PM IST
सार
प्रेस कांफ्रेंस के न्यौते इन दिनों व्हाट्सऐप होते हैं और लिखा पढ़त के इस निमंत्रण में कहीं ऐसी कोई शर्त नहीं लिखी दिखी कि अगर किसी पत्रकार को कैटरीना, विजय सेतुपति या श्रीराम राघवन से कोई सवाल पूछना है तो उसकी जानकारी एक दिन पहले देनी होगी।
विज्ञापन
1 of 4
मेरी क्रिसमस पीसी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अभिनेता विजय सेतुपति की फिल्म 'मेरी क्रिसमस' नए साल में रिलीज हो रही है। फिल्म का ट्रेलर भी बीते हफ्ते रिलीज हो चुका है। म्यूजिक कंपनी टिप्स फिल्म ‘रेस 3’ के बाद कोई बड़ी फिल्म लेकर आ रही है तो फिर एक इवेंट तो मुंबई में बनता ही है। सो, नए साल की फिल्मी शुरुआत होती है गुरुवार को हुई फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ की प्रेस कांफ्रेंस से। पूरी प्रेस कांफ्रेंस यूं हुई जैसे कि इसकी बाकायदा कोई स्क्रिप्ट लिखी गई हो। एकबारगी तो फिर से व्हाट्सऐप खोलकर भी देखना पड़ा कि वाकई निमंत्रण प्रेस कांफ्रेस का ही है या गलती से कोई और कार्यक्रम होना था।
2 of 4
मेरी क्रिसमस पीसी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रेस कांफ्रेंस के न्यौते इन दिनों व्हाट्सऐप होते हैं और लिखा पढ़त के इस निमंत्रण में कहीं ऐसी कोई शर्त नहीं लिखी दिखी कि अगर किसी पत्रकार को कैटरीना, विजय सेतुपति या श्रीराम राघवन से कोई सवाल पूछना है तो उसकी जानकारी एक दिन पहले देनी होगी। लेकिन, मामला इस इवेंट में कुछ ऐसा ही नहीं नजर आया। बताया गया कि सवालों का ये सेंसर बोर्ड टिप्स म्यूजिक कंपनी ने लगाया ताकि सवाल वही पूछे जाएं जो दाएं बाएं भटकते हुए न हो या फिर निर्माता, निर्देशक या फिल्म के कलाकारों को कहीं अटकाते हुए न हों।
फिल्म 'मेरी क्रिसमस' की पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्हीं सवाल जवाब का दौर चला जो पहले से निर्धारित थे। इवेंट शुरू होने से पहले कुछ चुनिंदा मीडिया कर्मियों को सवाल रटाए भी जा रहे थे। ये देख याद आया करण जौहर को हाल का वो बयान जिसमें बताया गया कि कैसे इन दिनों फिल्म पत्रकारिता मुंबई में चल रही है या कि कुछ निर्माता चलाना चाह रहे हैं। बहरहाल, सवाल जवाब का दौर शुरू हुआ। अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने पहले से तय सवाल के जवाब में पूरी तैयारी के साथ कहा, 'फिल्म के निर्देशक श्रीराम राघवन के साथ मै काफी लंबे समय से काम करना चाह रही थी। वह मेरी बकेट लिस्ट में शामिल थे। श्रीराम सर ने कहानी सुनाई तो कहानी सुनकर मैं काफी प्रभावित रही। हिंदी और तमिल संस्करण में उन्होंने बहुत ही खूबसूरत फिल्म बनाई है। हालांकि, मेरे लिए यह बहुत ही चुनौतीपूर्ण था। क्योंकि तमिल मेरे लिए एक नई भाषा थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मेरी क्रिसमस पीसी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विजय सेतुपति की 'मुंबईकर' और 'जवान' के बाद हिंदी में बनी 'मेरी क्रिसमस' तीसरी फिल्म है। जब उनसे पूछा गया कि वह हिंदी सिनेमा में किस स्टार के साथ काम करना चाहते हैं?, विजय सेतुपति ने कहा, 'यह फिल्म की कहानी पर निर्भर करता है कि फिल्म के निर्देशक किस किरदार में किसका चयन करते हैं। कैटरीना कैफ का मैं बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं। मुझे इस फिल्म में उनके साथ काम करने का मौका मिला। वह काम के प्रति बहुत ही समर्पित हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।