फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MHKB Day 4: जैकी के गिफ्ट का फीका पड़ा स्वाद, चार दिन में पस्त हुई रकुल की फिल्म; लाखों में सिमटी कमाई

Mon, 24 Feb 2025 09:58 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 24 Feb 2025 09:58 PM IST
सार

MHKB Collection Day 4:  'मेरे हसबैंड की बीवी' बॉक्स ऑफिस पर मंडे टेस्ट में फेल हो गई। इसकी कमाई लाखों में सिमट गई। आइए जानते हैं फिल्म ने कुल कितना कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
Mere Husband Ki Biwi Collection Day 4 arjun kapoor rakul preet singh bhumi pednekar movie earning
मेरे हसबैंड की बीवी - फोटो : यूट्यूब

21 फरवरी को अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस दिन अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की वेडिंग एनिवर्सरी भी थी। फिल्म का निर्माण वाशू भगनानी, जैकी भगनानी और दीपिका देशमुख ने मिलकर किया है। यह फिल्म रकुल को जैकी की ओर से वेडिंग गिफ्ट मानी गई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसने पहले दिन से ही निराश किया। फिल्म मंडे टेस्ट में भी बुरी तरह फेल साबित हुई है। रिलीज के चौथे दिन और पहले सोमवार को ही यह लाखों में सिमट गई। आइए जानते हैं फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है। 

Mere Husband Ki Biwi Collection Day 4 arjun kapoor rakul preet singh bhumi pednekar movie earning
मेरे हसबैंड की बीवी - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म के सोमवार का कलेक्शन

'मेरे हसबैंड की बीवी' की कमाई सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ी है। फिल्म लाखों में सिमट गई है। रिलीज के चौथे दिन फिल्म ने अब तक महज 39 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि, कमाई के आंकड़े में अभी बदलाव हो सकता है। 

Mere Husband Ki Biwi Collection Day 4 arjun kapoor rakul preet singh bhumi pednekar movie earning
मेरे हसबैंड की बीवी - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म का कुल कलेक्शन
'मेरे हसबैंड की बीवी' ने अपनी ओपनिंग से ही निराश कर दिया था। फिल्म ने पहले दिन 1.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन इसने 1.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और पहले वीकएंड पर 1.11 करोड़ की कमाई की। वहीं, मंडे टेस्ट में फिल्म बुरी तरह से फेल रही और इसकी कमाई लाखों में सिमट गई। मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 60 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mere Husband Ki Biwi Collection Day 4 arjun kapoor rakul preet singh bhumi pednekar movie earning
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

अर्जुन कपूर की पिछली फिल्मों का कलेक्शन
'मेरे हसबैंड की बीबी' को समीक्षकों से काफी सराहना मिली, लेकिन दर्शकों को यह पसंद नहीं आई और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो रही है। आइए अर्जुन कपूर की पिछली फिल्मों के कलेक्शन को देखते हैं। 

 

फिल्म  कलेक्शन (करोड़ रुपये में)
सिंघम अगेन 247.85 
द लेडी किलर .01
कुत्ते       4.65
एक विलेन रिटर्न्स 41.69
संदीप और पिंकी फरार 0.35









 

विज्ञापन
Mere Husband Ki Biwi Collection Day 4 arjun kapoor rakul preet singh bhumi pednekar movie earning
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

रकुल प्रीत सिंह की फिल्मों का कलेक्शन

 
फिल्म  बजट  कलेक्शन (करोड़ रुपये में)
थैंक गॉड 70 करोड़ रुपये 36.35
डॉक्टर जी 25 करोड़ रुपये 27.98 
रन वे 34 80 करोड़ रुपये 35.49
अटैक: पार्ट- 1 55 करोड़ रुपये 16.02
शिमला मिर्ची 15 करोड़ रुपये 0.3











अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed