फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pakistan In Mumbai: मुंबई में यहां दिखा ‘आईएसआई’ चीफ, निशाने पर कश्मीर, जानिए क्या है पूरा मामला...!

Sun, 14 Apr 2024 10:48 AM IST
आकांक्षा गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 14 Apr 2024 10:48 AM IST
सार

मुंबई के मीरा रोड स्थित एलोरा स्टूडियो में चल रही फिल्म की शूटिंग पर हम पहुंचे हुए हैं। पहली बार में तो मामला समझ नहीं आता है। फिर फिल्म से जुड़े लोगों से बात होती है। पता चलता है कि आज शूटिंग का पहला दिन है। शूटिंग के पहले दिन इस्लामाबाद के कुछ दृश्य फिल्माए जा रहे हैं,

विज्ञापन
Mira Road studio becomes Islamabad ISI conspiracy film Kashmir Enigma of Paradise shooting location report
कश्मीर एनिग्मा ऑफ पैराडाइज शूटिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रात का वक्त है। गलियों में सन्नाटा है। कोहरा सा पसरा हुआ है। तभी एक जीप आती है। जीप से जो शख्स उतरता है, उस पर दुनिया भर की जासूसी एजेंसियों की नजर है। लेकिन, ये शख्स यहां पूरे इत्मीनान से है। चेहरे पर किसी तरह का खौफ नहीं, बल्कि एक साजिश की कालिख सी नजर आती है। पता चलता है कि ये ‘पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई’ का चीफ है। नाम क्या है, पहली बार में पता नहीं चलता। और, करीब आने पर चेहरा साफ नजर आता है। जी हां, ये दृश्य है यहां मुंबई के निकट मीरा रोड में चल रही एक फिल्म की शूटिंग का।

Mira Road studio becomes Islamabad ISI conspiracy film Kashmir Enigma of Paradise shooting location report
रजा मुराद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मुंबई के मीरा रोड स्थित एलोरा स्टूडियो में चल रही फिल्म की शूटिंग पर हम पहुंचे हुए हैं। पहली बार में तो मामला समझ नहीं आता है। फिर फिल्म से जुड़े लोगों से बात होती है। पता चलता है कि आज शूटिंग का पहला दिन है। शूटिंग के पहले दिन इस्लामाबाद के कुछ दृश्य फिल्माए जा रहे हैं, जहां आईएसआई चीफ बने अभिनेता रजा मुराद अपने साथियों के साथ पहुंचे हुए हैं। आईएसआई चीफ की भूमिका में अभिनेता इस्लामाबाद के एक पुलिस स्टेशन पहुंचते हैं और भारत को दहलाने का प्लान बनाते हैं। 

RajKummar Rao: राजकुमार राव ने कराई चेहरे की सर्जरी! 'फाइटर' के विलेन से हुई तुलना, ट्रोल बोले- पहचान नहीं पाए

Mira Road studio becomes Islamabad ISI conspiracy film Kashmir Enigma of Paradise shooting location report
कश्मीर एनिग्मा ऑफ पैराडाइज शूटिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शूटिंग के बीच में कुछ वक्त मिलता है तो रजा मुराद से बात होती है। इस दौरान फिल्म और अपने किरदार के बार में बात करते हुए रजा मुराद कहते हैं “यह कश्मीर पर बनी अब तक की सभी फिल्मों से बिल्कुल अलग होगी। आईएसआई चीफ की भूमिका में मेरे किरदार का नाम क्या है, इसे फिल्म के निर्माता अभी रिवील नहीं करेंगे, जब फिल्म आएगी तो सभी उनके किरदार और उस वास्तविक नाम को जान जाएंगे। यह फिल्म काल्पनिक कहानी पर नहीं बल्कि कश्मीर में घटी वास्तविक घटना पर बुनी गई है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Mira Road studio becomes Islamabad ISI conspiracy film Kashmir Enigma of Paradise shooting location report
कश्मीर एनिग्मा ऑफ पैराडाइज शूटिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हम जिस फिल्म के सेट पर पहुंचे हुए हैं, उसका नाम है, ‘कश्मीर एनिग्मा ऑफ पैराडाइज’। पहले चर्चा थी कि ये एक वेब सीरीज है। लेकिन, निर्देशक अतुल गर्ग बताते हैं " कश्मीर पर अब तक जितनी भी फिल्में बनी हैं वे कुछ अंश या हिस्से को लेकर हैं, लेकिन फिल्म ‘कश्मीर एनिग्मा ऑफ पैराडाइज’ में 1931 से लेकर 2024 तक की सभी महत्वपूर्ण घटनाओं को समाहित किया गया है। इतिहास और कश्मीरी मूल्यों के लिहाज से यह फिल्म बहुत ही समृद्ध होगी। इस फिल्म के माध्यम से दुनिया को यह बताया जा रहा है कि कश्मीर और कश्मीरी एक बार फिर मुख्य धारा में लौट आए हैं। कश्मीर पर हम भले ही बाहर से कुछ भी थोप दें लेकिन कश्मीरियत अभी मरी नहीं है।’

विज्ञापन
Mira Road studio becomes Islamabad ISI conspiracy film Kashmir Enigma of Paradise shooting location report
कश्मीर एनिग्मा ऑफ पैराडाइज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘कश्मीर एनिग्मा ऑफ पैराडाइज’ में अभिनेता मनीष खन्ना एक कैमियो किरदार कर रहे हैं। मूलत: बनारस के रहने वाले मनीष खन्ना फ़िल्म जगत का हिस्सा बनने अपनी पढ़ाई पूरी करते ही मुंबई आ गए थे। यहां आकर उन्हें वह सब कुछ मिला जिसकी उन्हें दरकार थी। अतुल गर्ग के निर्देशन में फिल्म का हिस्सा बने खन्ना फिल्म में अपनी भूमिका पर कहते हैं, “इस फिल्म में मेरा किरदार पाकिस्तान के मेजर जनरल का है। फिल्म में मेरा एक ही सीन है लेकिन जितना भी है वो मजेदार और शानदार है।’ 

Amar Singh Chamkila: चमकीला के हत्यारों में से एक अभी भी है जिंदा! 'मेहसामपुर' के निर्देशक कबीर ने किया दावा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed