तेलुगु सिनेमा के उभरते सितारे तेजा सज्जा की फिल्म 'मिराय' इस समय दर्शकों के बीच चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है। फैंटेसी और एक्शन से भरपूर यह फिल्म शुरुआत से ही दर्शकों को आकर्षित कर रही है। रिलीज के दूसरे दिन भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन कर लिया है। यह फिल्म सितंबर महीने की बड़ी ओपनिंग में से एक मानी जा रही है।
{"_id":"68c587fb6b49a4085306ca51","slug":"mirai-box-office-collection-day-2-teja-sajja-fantasy-film-reaches-20-crore-mark-2025-09-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mirai Box Office Collection Day 2: तेजा सज्जा की फिल्म 'मिराय' की पकड़ मजबूत, दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर चमकी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mirai Box Office Collection Day 2: तेजा सज्जा की फिल्म 'मिराय' की पकड़ मजबूत, दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर चमकी
Sat, 13 Sep 2025 08:38 PM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Sat, 13 Sep 2025 08:38 PM IST
सार
Mirai Box Office Collection Report: फिल्म 'मिराय' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन फिल्म ने अच्छी ओपनिंग हासिल की। चलिए जानते हैं दूसरे दिन फिल्म ने कितना आंकड़ा छू लिया है।
विज्ञापन
मिराय
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिराय फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले दो दिन की कमाई
फिल्म ने अपने पहले दिन ही लगभग 13 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था, जिसमें से सबसे बड़ा हिस्सा तेलुगु संस्करण से आया। हिंदी में भी फिल्म ने ठीक-ठाक शुरुआत की। दूसरे दिन यानी शनिवार को खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 7.66 करोड़ का कारोबार किया। इस तरह कुल मिलाकर दो दिनों में 'मिराय' का कलेक्शन 20 करोड़ से ऊपर पहुंच चुका है।
ये खबर भी पढ़ें: Heer Express Movie Review: परिवार के साथ सुकून से देखें हीर एक्सप्रेस, पहली ही फिल्म में दिविता का कमाल अभिनय

फिल्म को वीकेंड का फायदा
चूंकि फिल्म को रिलीज के समय कोई बड़ा क्लैश नहीं मिला, इसलिए इसे वीकेंड पर जबरदस्त फायदा हो रहा है। शनिवार को फिल्म की ऑक्यूपेंसी खास तौर पर तेलुगु बाजारों में शानदार रही। विशाखापट्टनम, गुन्टूर और हैदराबाद जैसे शहरों में दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली। हैदराबाद में अकेले 374 शो में करीब 87% सीटें भरी रहीं, जो किसी भी नए रिलीज के लिए बड़ी बात है।

हिंदी दर्शकों की प्रतिक्रिया
जहां तेलुगु राज्यों में फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया, वहीं हिंदी पट्टी में इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी रही। दिल्ली-एनसीआर में सबसे ज्यादा स्क्रीनिंग्स मिलीं, जबकि मुंबई, पुणे और जयपुर में दर्शकों की संख्या औसत रही। हालांकि ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि जैसे-जैसे वर्ड ऑफ माउथ बढ़ेगा, हिंदी ऑडियंस भी फिल्म की ओर आकर्षित होगी।

'मिराय' पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म की खासियत
'मिराय' को खास बनाने वाली चीज इसका भव्य वीएफएक्स और मल्टी-लैंग्वेज रिलीज है। फिल्म को हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सहित आठ भाषाओं में रिलीज किया गया है। यह 2डी और 3डी दोनों फॉर्मेट्स में उपलब्ध है, जिससे दर्शकों को सिनेमाई अनुभव और भी शानदार मिला है।