Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Mirzapur 3 star Vijay Varma Aka Chhote Tyagi Profile Know Unknown fact about actors struggle and Filmy Journey
{"_id":"6683c181cb916c58900ec1a5","slug":"mirzapur-3-star-vijay-varma-aka-chhote-tyagi-profile-know-unknown-fact-about-actors-struggle-and-filmy-journey-2024-07-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vijay Varma: अभिनय के लिए घर छोड़कर बिहार के 'छोटे त्यागी' कैसे बने विजय वर्मा? नेगेटिव रोल में पाई खूब शोहरत","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Vijay Varma: अभिनय के लिए घर छोड़कर बिहार के 'छोटे त्यागी' कैसे बने विजय वर्मा? नेगेटिव रोल में पाई खूब शोहरत
लोकप्रिय वेब सीरीज 'मिर्जापुर' का तीसरा सीजन जल्द ही प्रीमियर होने वाला है। इस नए सीजन का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस सीरीज को पसंद करने वाले दर्शकों की सूची काफी लंबी है, जो इसके नए सीजन को लेकर काफी उत्साहित भी नजर आ रहे हैं। हाल में ही इसका ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिस पर दर्शकों ने काफी प्रतिक्रिया भी दी थी। इस सीरीज में अभिनेता विजय वर्मा जुड़वा भाइयों की दोहरी भूमिका में नजर आए हैं। इस का दूसरा सीजन एक ऐसे मोड़ पर खत्म हुआ था, जिसने दर्शकों को सोच में डाल दिया था कि छोटे भाई की मौत हुई थी या बड़े भाई की। आइए जानते हैं कि मिर्जापुर सीरीज से पहले विजय वर्मा के अभिनय का सफर कैसा रहा है।
2 of 5
विजय वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम itsvijayvarma
बॉलीवुड फिल्मों और वेब सीरीज में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले विजय वर्मा हैदराबाद के एक मारवाड़ी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। विजय के पिता बिजनेसमैन है और वो चाहते थे कि उनका बेटा भी बिजनेस में उनका साथ दे, लेकिन विजय हमेशा से ही एक्टिंग करना चाहते थे। हालांकि, विजय ने घरवालों के खिलाफ जाकर अभिनय की राह चुनी थी।
3 of 5
विजय वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम itsvijayvarma
अभिनेता अपने सपनों को पंख देने के लिए अपना घर छोड़कर मुंबई आ गए, लेकिन उन्हें इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने के लिए काफी संघर्षों का सामना करना पड़ा। सपनों के शहर मुंबई में आकर उन्हें पहला ब्रेक लेने के लिए खूब धक्के खाने पड़े थे। अभिनेता ने बतौर थिएटर आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की। यही से विजय की किस्मत चमकी और उन्हें साल 2010 में पहली फिल्म 'चटगांव' मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विजय वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम itsvijayvarma
इसके बाद विजय ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और उन्हें एक बाद एक हिट ऑफर मिलते गए। अभिनेता 'शी', 'ओके कंप्यूटर' और 'मिर्जापुर' जैसी दमदार वेब सीरीज में भी काम किया है, जिसके लिए अभिनेता को आज भी खूब सराहना मिलती है।
विज्ञापन
5 of 5
विजय वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम itsvijayvarma
बता दें कि मिर्जापुर सीजन 2 में विजय वर्मा छोटे त्यागी और बड़े त्यागी के डबल रोल में नजर आए थे। एक्टिंग ऐसी की थी कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो जाएं। इस डबल रोल ने विजय वर्मा को खूब पॉपुलैरिटी दिलाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।