फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gurmeet Choudhary: 'डर के आगे कमांडर है', 'कमांडर करण सक्सेना' सीरीज के लिए हैरतअंगेज स्टंट करते दिखे गुरमीत

Tue, 02 Jul 2024 01:11 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 02 Jul 2024 01:11 PM IST
विज्ञापन
Gurmeet Choudhary Get ready for high octane action for debut series Commander Karan Saxena shares BTS Video
गुरमीत चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम

गुरमीत चौधरी जल्द ही सीरीज 'कमांडर करण सक्सेना' में नजर आएंगे। यह उनकी डेब्यू सीरीज है और गुरमीत इसे हर तरह से शानदार बनाने में जुटे हैं। इसके लिए गुरमीत ने हैरतअंगेज स्टंट किए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर आज एक बीटीएस (बिहाइंड द सीन) वीडियो साझा किया है। इसमें देखा जा सकता है कि अभिनेता ने किस तरह तैयारी की है। एक्शन और स्टंट वह खुद कर रहे हैं और वह भी बहुत सहज होकर।

Gurmeet Choudhary Get ready for high octane action for debut series Commander Karan Saxena shares BTS Video
गुरमीत चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम

गुरमीत की यह सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, 'गुरमीत चौधरी सीरीज 'कमांडर करण सक्सेना' के लिए कुछ हाई ऑक्टेन एक्शन के लिए तैयार हैं।' इस सीरीज का प्रीमियर 8 जुलाई से होगा। यह रोमांच और थ्रिल से भरी है। 
Maa Kaali: निर्माताओं ने जारी किया 'मां काली' का पोस्टर, बड़े पर्दे पर डेब्यू को तैयार पूर्व आईएएस अधिकारी

Gurmeet Choudhary Get ready for high octane action for debut series Commander Karan Saxena shares BTS Video
गुरमीत चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम

वीडियो में देखा जा सकता है कि गुरमीत छत पर खड़े हैं। साथ में एक और स्टंटमैन भी है।  कैमरा मैन एक्शन की कमांड देता है। पहले स्टंटमैन छलांक लगाता है फिर गुरमीत चौधरी छलांग लगाते दिखते हैं। हालांकि, ऐसा करते हुए पहले वे थोड़ा झिझकते हैं, लेकिन फिर कर दिखाते हैं। उनके बीटीएस वीडियो पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Gurmeet Choudhary (@guruchoudhary)

विज्ञापन
विज्ञापन
Gurmeet Choudhary Get ready for high octane action for debut series Commander Karan Saxena shares BTS Video
गुरमीत चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम

गुरमीत के पोस्ट पर यूजर्स एक तरफ तारीफ करते नहीं थक रहे। वहीं, कुछ लोग मजाकिया कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'धूम मचा दी आपने तो'। एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'धांसू एक्शन है आपका'। एक यूजर ने लिखा, 'नहीं हो पाता तो बड़ी बेज्जती होती। एक्शन के साथ-साथ आपकी कमेंट्री भी अच्छी है।'
Munjya Collection: बिना सितारों वाली 'मुंजा' ने छू लिया 100 करोड़ का आंकड़ा, कतई आसान नहीं थी मोटी कमाई की राह

विज्ञापन
Gurmeet Choudhary Get ready for high octane action for debut series Commander Karan Saxena shares BTS Video
गुरमीत चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम

इस सीरीज में गुरमीत चौधरी, इकबाल खान और हृता दुर्गुले प्रमुख किरदार निभा रहे हैं। सीरीज में एक निडर रॉ एजेंट की कहानी दिखाई गई है। जतिन वागले द्वारा निर्देशित और कीलाइट प्रोडक्शन्स द्वारा निर्मित कमांडर करण सक्सेना की कहानी एक ऐसे किरदार पर आधारित है, जिसकी रचना जाने-माने राइटर अमित खान ने की है।
Divya Dutta : दिव्या दत्ता ने बॉलीवुड में आने की बताई वजह, फिल्मों के चुनाव का अंदाज है अनोखा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed