Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Toxic Movie Update 1950 1970s Era Set For Yash Nayanthara Action Film kiara advani Huma Qureshi Shruti Haasan
{"_id":"66839da416098874ce0aa693","slug":"toxic-movie-update-1950-1970s-era-set-for-yash-nayanthara-action-film-kiara-advani-huma-qureshi-shruti-haasan-2024-07-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Toxic Movie Update: 'टॉक्सिक' में यश के साथ दिखेगी साउथ की ये अभिनेत्री, 60 के दशक का दिखेगा ड्रग माफिया","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Toxic Movie Update: 'टॉक्सिक' में यश के साथ दिखेगी साउथ की ये अभिनेत्री, 60 के दशक का दिखेगा ड्रग माफिया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 02 Jul 2024 12:06 PM IST
सार
पैन इंडिया स्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म में 1950 से 1970 तक के दशक को दर्शाया जाएगा। यश के साथ फिल्म में साउथ की प्रसिद्ध अभिनेत्री की जोड़ी नजर आएगी। इसके अलावा फिल्म में बॉलीवुड की हसीनाओं का भी दिखेगा जलवा।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'टॉक्सिक'
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पैन इंडिया स्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म में 1950 से 1970 तक के दशक को दर्शाया जाएगा। यश के साथ फिल्म में साउथ की प्रसिद्ध अभिनेत्री की जोड़ी नजर आएगी। इसके अलावा फिल्म में बॉलीवुड की हसीनाओं का भी जलवा दिखेगा।
2 of 5
फिल्म 'टॉक्सिक'
- फोटो : सोशल मीडिया
पैन इंडिया स्टार यश के प्रशंसकों को उनकी हर एक फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार रहता है। यश का स्टाइल और उनका स्वैग प्रशंसकों के ऊपर इस कदर सवार है कि यश की एक फिल्म रिलीज होते ही प्रशंसक उनकी दूसरी फिल्म की रिलीज के लिए बेसब्र हो जाते हैं। इन दिनों यश अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। 'टॉक्सिक' की झलक पहले ही दिखाई जा चुकी है, जिसे देखने के बाद प्रशंसक फिल्म की रिलीज के लिए बेताब नजर आ रहे हैं।
3 of 5
फिल्म 'टॉक्सिक'
- फोटो : इंस्टाग्राम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'टॉक्सिक' ड्रग माफिया की पृष्ठभूमि पर आधारित एक सच्ची एक्शन फिल्म होगी। फिल्म में यश के साथ पहली बार नयनतारा की जोड़ी देखने को मिलेगी। दोनों पहली बार 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे। इस फिल्म की घोषणा पिछले साल की गई थी। यश का हर एक प्रशंसक उनकी इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित है। यह 'केजीएफ' के बाद यश द्वारा साइन की गई सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। यह फिल्म पूरे भारत में रिलीज होने जा रही है और इसके भव्य सेट पर एक नया अपडेट आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कियारा-हुमा-श्रुति
- फोटो : इंस्टाग्राम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म को 1950 और 1970 के दशक के बीच सेट की जाएगी। यानी की पूरी फिल्म 60 के दशक पर आधारित होगी, साथ ही उस समय का ड्रग माफिया दिखाया जाएगा। इसलिए, सेट की योजना उसी तरह से बनाई गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार "फिल्म 1950 और 1970 के दशक के बीच सेट है। टॉक्सिक की एक पूरी दुनिया बनाई गई है। उस युग का एक सेट बैंगलोर के बाहरी इलाके में बनाया गया है, जो काफी भव्य और शानदार है। यश को एक अलग दौर की कहानी में एक्शन करते देखना दिलचस्प होगा। इस फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। फिल्म में यश के अपोजिट नयनतारा के अलावा कियारा आडवाणी , हुमा कुरैशी और श्रुति हासन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'टॉक्सिक'
- फोटो : सोशल मीडिया
दिसंबर 2023 में, केजीएफ अभिनेता ने फिल्म का एलान एक प्रोमो साझा करके किया था। साथ ही उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा, ''आप जो खोज रहे हैं, वह आपको खोज रहा है' - रूमी वयस्कों के लिए एक परी कथा।" मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह फिल्म 10 अप्रैल 2025 को रिलीज हो सकती है। वर्कफ्रंट की बात करें तो 'टॉक्सिक' के अलावा, यश 'केजीएफ 3' के लिए रॉकी के रूप में अपनी भूमिका को भी दोहराएंगे। प्रशांत नील द्वारा निर्देशित फिल्म 'केजीएफ 3' का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।