Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Discussion on director Prashant Varma's new film is in full swing Balakrishna and Mokshagna duo may be seen
{"_id":"6683948090fa4b545c0efbef","slug":"discussion-on-director-prashant-varma-s-new-film-is-in-full-swing-balakrishna-and-mokshagna-duo-may-be-seen-2024-07-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Prasanth Varma: 'हनुमान' निर्देशक प्रशांत वर्मा की नई फिल्म को लेकर चर्चा तेज, दिख सकती है पिता-पुत्र की जोड़ी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Prasanth Varma: 'हनुमान' निर्देशक प्रशांत वर्मा की नई फिल्म को लेकर चर्चा तेज, दिख सकती है पिता-पुत्र की जोड़ी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Tue, 02 Jul 2024 11:23 AM IST
सार
इस साल की शुरूआत में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हनुमान' का निर्देशन करने वाले प्रशांत वर्मा अपने काम को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था और प्रशांत इसका सीक्वल भी लेकर आएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
प्रशांत वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @prasanthvarmaofficial
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इस साल की शुरूआत में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हनुमान' का निर्देशन करने वाले प्रशांत वर्मा अपने काम को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था और प्रशांत इसका सीक्वल भी लेकर आएंगे। इसके अलावा अब प्रशांत के एक नए प्रोजेक्ट को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।
2 of 5
प्रशांत वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @prasanthvarmaofficial
सोशल मीडिया पर प्रशांत वर्मा के नए प्रोजेक्ट को लेकर एक चर्चा चल रही है। कहा जा रहा है कि प्रशांत वर्मा अपनी नई फिल्म की कहानी लिखने में व्यस्त हैं। इस फिल्म में अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण और उनके बेटे मोक्षग्ना काम कर सकते हैं।
प्रशांत वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @prasanthvarmaofficial
नंदमुरी बालकृष्ण के बेटे मोक्षग्ना के एक्टिंग डेब्यू को लेकर काफी समय से खूब बातें हो रही है। ऐसे में अगर प्रशांत वर्मा की नई फिल्म की बात सच साबित होती है तो नंदमुरी के प्रशंसकों के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं होने वाला है, क्योंकि उन्हें परदे पर एक साथ पिता-पुत्र को देखने का मौका मिलेगा। हालाँकि, अभी भी इस प्रोजेक्ट को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रशांत वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @prasanthvarmaofficial
प्रशांत वर्मा बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के साथ भी एक फिल्म पर काम कर रहे थे। कहा जा रहा था कि उसका बजट बहुत ज्यादा था। फिल्म को लेकर जमकर चर्चा हो रही थी और फिर खबर आई कि फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई। वहीं, पिछले दिनों इस बात की भी अटकलें लगाई जा रही थीं कि प्रशांत वर्मा अपनी अगली फिल्म के लिए रवि तेजा को लेना चाहते हैं।
नंदमुरी बालकृष्ण के बेटे मोक्षग्ना की बात करें तो उन्होंने विजाग में अभिनय का प्रशिक्षण लिया है। वो अपनी पहली फिल्म के लिए खुद को तैयार करने में जुटे हुए हैं। एक साक्षात्कार में नंदमुरी ने कहा था कि उनके बेटे जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश करने वाले हैं, लेकिन उन्होंने बेटे से कहा है कि उन्हें (नंदमुरी को) अपनी प्रेरणा के रूप में न लें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।