प्राइम वीडियो की चर्चित सीरीज 'मिर्जापुर 3' आज रिलीज हो गई है। इस सीरीज के पिछले दो सीजन तूफानी रहे थे। अब तीसरे सीजन का लंबे वक्त से दर्शकों को इंतजार था। अब जब सीरीज दर्शकों तक पहुंच गई है तो इस पर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने रिव्यू करना शुरू कर दिया है। प्रतिक्रियाएं मिली-जुली आ रही हैं। कुछ लोगों को तीसरा पार्ट भी जबर्दस्त लग रहा है तो कुछ लोगों का कहना है कि पिछले दो सीजन जैसा मजा नहीं है। और क्या कह रहे हैं नेटिजन्स, आइए जानते हैं
Mirzapur 3 Twitter Review: 'मिर्जापुर 3' देख नेटिजन्स बोले- 'गजब भौकाल', कुछ को खल रही मुन्ना भैया की कमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक यूजर ने सीरीज देखकर कहा, 'मिर्जापुर के सात एपिसोड देख लिए। यह तो डिजास्टर है। पंकज त्रिपाठी बिल्कुल शोपीस लग रहे हैं। मिर्जापुर के तीसरे सीजन में इस बात की स्पष्ट समझ नहीं है कि इसके मुख्य किरदारों को उनकी पूरी क्षमता तक कैसे उपयोग किया जाए। 'मिर्जापुर' मुन्ना भैया की थी है और रहेगी, मुन्ना भैया नहीं तो मिर्जापुर नहीं'।
Watched 7 episodes of #MirzapurOnPrime
Such a disaster; #PankajTripathi acts as a showpiece #MirzapurS3 lacks a clear sense of how to utilize its primary characters to their full potential
Big thumbs down👎#Mirzapur Munna bhaiya ki thi, hai aur rahegi, munna bhaiya nahi tho… pic.twitter.com/RfxSyrb6Pc
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बेटा तो बाबूजी का ही है। मिर्जापुर सीजन तीन गजब भौकाल है रे बाबा, कंट्रोल, पॉवर, इज्जत।
बेटा तो बाबूजी का ही है
Mirzapur Season 3 गजब भौकाल है रे बाबा
कंट्रोल, पॉवर, इज्जत 🔥
#MirzapurOnPrime #MirzapurS3#Mirzapur3 #MirzapurSeason3 pic.twitter.com/RZff18meqE
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह सीरीज बेहतरीन तरीके से लिखा गई है और बनाई गई है। सभी ने अपना काम भी बहुत अच्छा किया है। कालीन ने अगले सीजन में गुड्डू और गोलू के खिलाफ सीएम के साथ हाथ मिलाया। हालांकि, मिर्जापुर का पहला सीजन ही अभी तक का सबसे अच्छा है'।
#Mirzapur3Review: Perfectly written & executed, everyone did their job, plain story.
- Kaleen joins hands with CM Against Guddu & Golu in the next season.
- #Mirzapur season 1 is still the best
Expected more, lag scenes.#Mirzapur3 #MirzapurOnPrime #MirzapurS3 #MirzapurSeason3… https://t.co/VTGMRhEFI0 pic.twitter.com/xqPLEVe5U4
एक यूजर ने लिखा, 'मिर्जापुर सीजन 3 बीच-बीच में धीमी हो जाती है। बहुत सारे ट्विस्ट हैं, लेकिन सीजन 8 में एक क्रूर हत्या का जो सीन है, वह कमजोर दिल वाले लोगों के लिए नहीं है'। वहीं, एक यूजर ने तो सीरीज देखना समय की बर्बादी करार दिया है। यूजर ने लिखा, 'सीरीज देख ली है, लेकिन घनघोर निराशा हुई है। इस बार सीरीज ध्यान नहीं खींच पा रही है। कालीन भैया और मुन्ना भैया का सारा आकर्षण मिसिंग है'। मिर्जापुर 3 आज प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। इसमें कालीन भैया बने पंकज त्रिपाठी के अलावा, श्वेता त्रिपाठी, अली फजल, रसिका दुग्गल, हर्षिता गौर, ईशा तलवार जैसे सितारे नजर आए हैं।
Mirzapur S3: binged watch any series after a long time. This tends to get slow in between. Too many twists and double crossings. But one brutal murder in E8 is not for the weak hearted person. All the secrets are out. New coalition coming up in S4. Totally disappointed by the pathetic season of Mirzapur wasted 9 hours first 6 hours is just a build up too much characters.Doesn't hold the attention.The charm of kaleen bhaiyaa and Munna bhaiyaa is missing! extremely poor screenplay #MirzapurS3