{"_id":"682ca3ef73d809259b004545","slug":"mission-impossible-8-day-4-collection-tom-cruise-film-total-earnings-in-india-2025-05-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mission Impossible 8: चौथे दिन धीमी हुई मिशन इंपॉसिबल की कमाई, जानें अब तक का कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mission Impossible 8: चौथे दिन धीमी हुई मिशन इंपॉसिबल की कमाई, जानें अब तक का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Tue, 20 May 2025 09:17 PM IST
सार
Mission Impossible 8 Box Office Collection Day 4: फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल 8' भारत में पांच दिन पहले रिलीज हुई है। शुरुआत में फिल्म ने अच्छी कमाई की। लेकिन अब इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई है।
विज्ञापन
1 of 5
मिशन इंपॉसिबल 8
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत में टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ धमाल मचा रही है। यह फिल्म भारत में 17 मई को रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए आज चार दिन हो चुके हैं। फिल्म ने चार दिनों में अच्छी कमाई की है। यह फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में 23 मई को रिलीज होगी। ऐसे में आइए जानते हैं फिल्म ने भारत में अब तक कितनी कमाई की है।
2 of 5
मिशन इंपॉसिबल 8
- फोटो : यूट्यूब
चौथे दिन की कमाई
‘मिशन इंपॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ के बॉक्स ऑफिस के आज के शुरुआती आंकड़े आ चुके हैं। फिल्म ने चौथे दिन यानी मंगलवार को खबर लिखे जाने तक बॉक्स ऑफिस पर 3.28 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इससे पहले दिन यानी सोमवार को फिल्म ने 5.75 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म ने 18 मई यानी रविवार को सबसे ज्यादा कमाई की थी। इस दिन फिल्म ने 17 करोड़ रुपये कमा लिए थे।
3 of 5
फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
फिल्म की टोटल कमाई
‘मिशन इंपॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ की अगर अब तक की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने मंगलवार को खबर लिखे जाने तक 42.53 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 16.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक टॉम क्रूज की फिल्म का बजट 3,340 करोड़ रुपये है। फिल्म भारत में अभी और कमाई कर सकती है।
यह खबर पढ़ें:Mission Impossible 8: सोमवार को मिशन इंपॉसिबल की कमाई में लगा ब्रेक, जानिए तीसरे दिन का कलेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
100 साल तक काम करेंगे टॉम क्रूज
हाल ही में हॉलीवुड रिपोर्टर को दिए गए एक इंटरव्यू में ‘मिशन इंपॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ के अभिनेता टॉम क्रूज ने कहा 'मेरी फिल्में छोड़ने की कोई योजना नहीं है। मैंने कहा था कि मैं 80 साल की उम्र तक फिल्में बनाता रहूंगा। असल में मैं 100 की उम्र तक फिल्में बनाता रहूंगा। मैं कभी नहीं रुकूंगा। मैं एक्शन, ड्रामा, कॉमेडी फिल्में करना कभी नहीं छोड़ूंगा। मैं उत्साहित हूं।'
विज्ञापन
5 of 5
मिशन इंपॉसिबल
- फोटो : यूट्यूब
इन लोगों ने किया अभिनय
फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल 8' में टॉम क्रूज के अलावा विंग्स रेम्स, साइमन पेग, निक ऑफरमैन, एंजेला बैसेट और हेले एटवेल जैसे एक्टर्स भी शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन क्रिस्टोफर मैकक्वैरी ने किया है। ‘मिशन इंपॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल' फ्रेंचाइजी की आठवीं किस्त है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।