फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mission Impossible 8 Box Office: वीकएंड में 'मिशन इंपॉसिबल 8' ने फिर पकड़ी रफ्तार, आठवें दिन छापे इतने नोट

Sat, 24 May 2025 11:29 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 24 May 2025 11:29 PM IST
सार

Mission Impossible 8 Day 8 Box Office Collection: टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल 8' भारत में अच्छी कमाई कर रही है। जानते हैं आज आठवें दिन इस फिल्म ने कितना कारोबार किया?

विज्ञापन
Mission Impossible The Final Reckoning Day 8 Box Office Collection: Tom Cruise Movie Earning
मिशन इंपॉसिबल 8 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ भारतीय सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। यह फिल्म भारत में 17 मई को रिलीज हुई थी। इसने शानदार ओपनिंग ली। कई बॉलीवुड फिल्मों के सामने यह दर्शकों को आकर्षित कर रही है। आज शनिवार को इसकी रिलीज को पूरे आठ दिन हो गए हैं। जानते हैं आज की कमाई।

Mission Impossible The Final Reckoning Day 8 Box Office Collection: Tom Cruise Movie Earning
मिशन इंपॉसिबल 8 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉक्स ऑफिस पर अच्छी हुई शुरुआत
फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल' ने शनिवार 17 मई को पहले दिन 16.5 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शानदार शुरुआत की। दूसरे दिन इसने 17 करोड़ रुपये का कारोबार किया। हालांकि, तीसरे ही दिन सोमवार को कमाई में गिरावट दर्ज हुई। मगर, मंडे टेस्ट अच्छे नंबरों से पास कर लिया। सोमवार को तीसरे दिन फिल्म ने 5.75 करोड़ रुपये कमाए थे।

Mission Impossible The Final Reckoning Day 8 Box Office Collection: Tom Cruise Movie Earning
फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

दूसरे सप्ताह भी शानदार कमाई जारी
चौथे दिन भी 'मिशन इंपॉसिबल 8' ने 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। बुधवार को पांचवे दिन फिल्म ने 4.75 करोड़ रुपये कमाए। छठे दिन कमाई 4.65 करोड़ रुपये रही। इस तरह पहले सप्ताह फिल्म ने हाफ सेंचुरी लगा ली। पहले सप्ताह का टोटल कलेक्शन 54.4 करोड़ रुपये रहा। दूसरे सप्ताह में भी अच्छी कमाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mission Impossible The Final Reckoning Day 8 Box Office Collection: Tom Cruise Movie Earning
मिशन इंपॉसिबल 8 - फोटो : यूट्यूब

कमाई में आया दोगुना उछाल
'मिशन इंपॉसिबल 8'  ने कल शुक्रवार को 3.9 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, आज शनिवार को एक बार फिर इसकी कमाई में दोगुना उछाल आया है। आज शनिवार को आठवें दिन टॉम क्रूज की फिल्म ने सात करोड़ रुपये का कारोबार किया है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने  65.30  करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

Cannes 2025: कान फिल्म फेस्टिवल के समापन पर छाईं आलिया भट्ट, नेटिजन्स बोले- 'ऐश्वर्या से भी बढ़िया'

विज्ञापन
Mission Impossible The Final Reckoning Day 8 Box Office Collection: Tom Cruise Movie Earning
मिशन इंपॉसिबल 8 - फोटो : यूट्यूब

100 करोड़ी क्लब में लेगी एंट्री
कल इस फिल्म को रविवार की छुट्टी का भरपूर फायदा मिलने की पूरी उम्मीद है। इसके अलावा इस सप्ताह भी फिल्म की कमाई शानदार रहने की उम्मीद है। ऐसे में संभावना जताई जा सकती है कि यह फिल्म भारत में जल्द 100 करोड़ी क्लब में एंट्री ले सकती है।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed