{"_id":"65d41476558e287f2001e7fa","slug":"monday-box-office-report-teri-baaton-mein-aisa-uljha-jiya-lal-salaam-fighter-film-total-earning-2024-02-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ी 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया', फाइटर का जादू भी हुआ बेअसर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ी 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया', फाइटर का जादू भी हुआ बेअसर
इन दिनों भी सिनेमाघरों में कई फिल्में लगी हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। शाहिद कपूर-कृति सेनन स्टारर 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया', रजनीकांत की 'लाल सलाम' और ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' को देखने के लिए दर्शक अपने किमती समय से कुछ वक्त निकाल रहे हैं। इन सभी फिल्मों के प्रदर्शन का हाल इनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से पता चलता है। तो आइए जानते हैं सोमवार को इन फिल्मों का क्या हाल रहा...
2 of 5
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में शाहिद कपूर ने एक वैज्ञानिक की भूमिका निभाई है, जिसे सिफ्रा नाम की रोबोट से प्यार हो जाता है। फिल्म में कृति सेनन ने रोबोट का किरदार निभाया है। 50 करोड़ की लागत से बनी यह फिल्म पहले हफ्ते ठीक ठाक बिजनेस करने में सफल रही है। हालांकि, बाद में फिल्म की कमाई में गिरावट भी दर्ज की गई थी।
3 of 5
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वही, वीकएंड की बात करें तो फिल्म ने 11वें दिन 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, इस तरह फिल्म ने कुल 60.45 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। अब देखना है कि क्या फिल्म अपनी रफ्तार पकड़ने में कामयाब होती है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फाइटर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'फाइटर' के साथ ऋतिक रोशन ने अपने फैंस को एक नया तोहफा दिया है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म की रिलीज दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ने 26वें दिन 70 लाख रुपये की कमाई की है, फिल्म ने अब तक 207 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
विज्ञापन
5 of 5
रजनीकांत-लाल सलाम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ऐश्वर्या रजनीकांत के निर्देशन में बनी 'लाल सलाम' का क्रेज अब दर्शकों के सिर से उतर चुका है। फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाई थी, लेकिन अब फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में भीड़ नहीं उमड़ पा रही है। इस फिल्म में रजनीकांत कैमियो रोल में नजर आए हैं। फिल्म ने 11वें दिन 14 लाख रुपये की कमाई की है, इस तरह फिल्म ने अब तक 16.34 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।