सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) सीजन 10 की शुरुआत 23 फरवरी से होने जा रही है। सोमवार को मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुंबई हीरोज के मालिक सोहेल खान ने अपनी टीम के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर अभिनेता बॉबी देओल ने दोहराया कि फिल्म 'एनिमल' उन्हें सीसीएल की एक फोटो की वजह से ही मिली थी। हालांकि, उनके ये कहने से उनके प्रशंसकों का दिल भी टूट गया कि इस बार शूटिंग में व्यस्त रहने के कारण इस क्रिकेट लीग में नहीं खेल पाएंगे।
Bobby Deol: जिस खेल के चलते बॉबी देओल को मिली ‘एनिमल’, उसी के चाहने वालों का बॉबी ने ये कहकर तोड़ दिया दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता बॉबी देओल ने बताया, 'बचपन से ही हम लोग सभी खेलते आए हैं। क्रिकेट भी बचपन में बहुत खेला। लेकिन सुनील शेट्टी के कहने पर जब मैं सीसीएल में शामिल हुआ तो समझ में नहीं आया कि क्रिकेट कैसे खेला जाए। बैटिंग तो मेरी समझ से बाहर थी, इसलिए बॉलिंग करने का फैसला किया। जब हम टीवी पर क्रिकेट मैच देखते है तो हमें बहुत ही आसान लगता है और खिलाड़ियों के बारे में कमेंट करते हैं कि इस तरह से खेलना चाहिए था। लेकिन क्रिकेट के पिच पर जाकर समझ में आया कि टीवी स्क्रीन पर मैच देखकर किसी भी खिलाड़ी के बारे में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करना कितना आसान होता है, लेकिन क्रिकेट पिच पर जाने के बाद में समझ में आया कि एक खिलाड़ी कितने प्रेशर में खेलता है।'
अभिनेता बॉबी देओल ने सीसीएल 2024 के प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अपने बचपन के किस्से को शेयर करते हुए कहा, 'जब हम बचपन में क्रिकेट खेलते थे तो घर की खिलाड़ियों पर लगे कांच और गमले टूट जाते थे तो दादाजी हम पर चिल्लाते थे और मैं दादी के पास जाकर छुप जाता था। दादी हमें खेलने के लिए प्रोत्साहित करती थी। दादा जी भी कहते थे कि खेलने में कोई मनाही नहीं है, लेकिन गमले और खिलाड़ियों के कांच नहीं टूटने चाहिए। आज मैं अपने बच्चो को स्पोर्ट्स खेलने के लिए हमेशा ही प्रोत्साहित करता रहता हूं। लेकिन यह देखकर बहुत अफसोस होता है कि आज कल के बच्चे स्पोर्ट्स के बजाय वीडियो गेम खेलने में व्यस्त रहते हैं और स्कूल की तरफ से उन्हें स्पोर्ट्स के प्रति जागरूक नहीं किया जाता है।'
Bollywood: बॉलीवुड के सबसे महंगे फिल्म सेट, मेकर्स ने इन फिल्मों के लिए बहाया पानी की तरह पैसा
अभिनेता बॉबी देओल ने कहा, 'जब मैं स्कूल में पढ़ाई करता था तब मुझे स्कूल की तरफ से कभी भी किसी ट्रिप पर जाने नहीं दिया गया। सीसीएल मेरे लिए एक ट्रिप की ही तरह रहा है और मैने बहुत ही आनंद लिया। लेकिन इस बार शूटिंग की वजह से नहीं खेल पाऊंगा। लेकिन इस टीम के प्रति हमारी शुभ कामनाएं हमेशा रहेगी। हां, अगर हमारी टीम सेमी फाइनल में पहुंची, तब जरूर समय निकालकर खेलने आऊंगा।'
Nora Fatehi: नोरा ने सुनाए ‘रिजेक्शन’ के दौर की बेइज्जती के किस्से, फिर बढ़ता गया फिल्म दर फिल्म हौसला
हालांकि ये बात अब तो सभी लोग जान चुके हैं कि अभिनेता बॉबी देओल की सीसीएल की एक फोटो देखकर ही निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा ने उन्हें फिल्म 'एनिमल' में काम करने के लिए फोन किया था। वह कहते हैं, 'एक दिन संदीप रेड्डी वांगा ने मुझे मैसेज किया कि मैं तुमसे मिलना चाहता हूं। उस वक्त ज्यादा काम नहीं था। जब संदीप से मिला तो उन्होंने सीसीएल के दौरान की एक फोटो दिखाई और कहा कि तुमको इसलिए कास्ट करना चाहता हूं, क्योंकि फोटो में एक्स्प्रेशन कमाल का है।'

कमेंट
कमेंट X