सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Nora Fatehi: नोरा ने सुनाए ‘रिजेक्शन’ के दौर की बेइज्जती के किस्से, फिर बढ़ता गया फिल्म दर फिल्म हौसला

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Tue, 20 Feb 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Crakk JeetegaToh Jiyegaa actress nora fatehi talks about rejection during career struggle days dance hit films
नोरा फतेही - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ‘भुज’ में रॉ एजेंट हीना रहमान के रूप में सेकेंड लीड रोल करने वाली अभिनेत्री नोरा फतेही के करियर का बड़ा टर्निंग प्वाइंट इस शुक्रवार को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘क्रैक जीतेगा तो जिएगा’ बन सकती है। अपने आइटम नंबर्स के लिए साउथ सिनेमा से लेकर हिंदी सिनेमा तक में अपनी पहचान बना चुकी नोरा अब खुद को एक अभिनेत्री के तौर पर स्थापित करने की कोशिश कर रही हैं। और, फिल्म ‘क्रैक जीतेगा तो जिएगा’ में फिल्म के हीरो विद्युत जामवाल की हीरोइन बनना इस दिशा में उनका पहला ठोस कदम है।

Trending Videos
Crakk JeetegaToh Jiyegaa actress nora fatehi talks about rejection during career struggle days dance hit films
नोरा फतेही - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री नोरा फतेही को 'ओ साकी-साकी', 'दिलबर', 'छोड़ देंगे', 'एक तो कम जिंदगानी', 'हाय गर्मी' जैसे कई ब्लॉकबस्टर आइटम गानों से खूब लोकप्रिय मिली है। फिल्म 'क्रैक जीतेगा तो जिएगा' में वह अभिनेता विद्युत जामवाल के साथ आलिया नाम की एक इन्फ्लुएंसर की भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म में वह जबरदस्त स्टंट सीन करती नजर आएंगी।  फिल्म में अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए नोरा फतेही कहती हैं, 'आज इन्फ्लुएंसर का जमाना है, हर कोई बच्चा इन्फ्लुएंसर बनकर पैसा कमाना चाहता है, लेकिन यह इतना भी आसान नहीं है। आप के अंदर ऐसा व्यक्तित्व होना चाहिए जो लोगों को आप की तरह आकर्षित कर सके।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Crakk JeetegaToh Jiyegaa actress nora fatehi talks about rejection during career struggle days dance hit films
नोरा फतेही - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

6 फरवरी 1992 को कनाडा में जन्मी नोरा फतेही का असली नाम नूरा फथी है। उनके माता-पिता नॉर्थ अफ्रीका के मोरक्को से रहे हैं और दोनों  तलाकशुदा हैं। नोरा का एक छोटा भाई ओमर फतेही है। नोरा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई टोरंटो  के वेस्टव्यू सेंटेनियल सेकेंड्री स्कूल से पूरी की, उसके बाद  टोरंटो के यॉर्क विश्वविद्यालय में ग्रेजुएशन में दाखिला लिया, लेकिन कुछ कारणों की वजह से नोरा  अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की और कॉलेज बीच में ही छोड़ दिया। नोरा अपने कॉलेज के दौरान एक पेशेवर बेली डांसर बन गई थी। जब कनाडा से इंडिया आई तब उनके पास महज पांच हजार रुपये थे। शुरुआती दिनों में  नोरा ने बहुत संघर्ष किया। ऑडिशन के दौरान उनका मजाक उड़ाया जाता है। 

Crakk JeetegaToh Jiyegaa actress nora fatehi talks about rejection during career struggle days dance hit films
नोरा फतेही - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नोरा कहती हैं, 'ऑडिशन के दौरान कास्टिंग डायरेक्टर मुझे जानबूझकर हिंदी में लिखी स्क्रिप्ट दिया करते थे ताकि मेरे सामने ही मेरा मजाक उड़ा सकें। मुझे बहुत गुस्सा आता था, लेकिन अपने गुस्से पर नियंत्रण रखते हुए वहां से निकल जाती थी। मुझे इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि लोग इस तरह से मजाक उड़ाएंगे। काश, किसी ने मुझे पहले बताया होता कि हिंदी भाषा को लेकर मेरा मजाक उड़ाया जाएगा तो भाषा सीखकर आती। लेकिन मैंने हिम्मत नहीं हारी, जब मुंबई आई तो 8-9 लड़कियों के साथ रहना पड़ा, वह बहुत शातिर थीं। मेरा  पासपोर्ट भी चुरा लिया गया, लेकिन मेरे हौसले को कोई नहीं तोड़ पाया।  रिजेक्ट होना तो मेरी जिंदगी की दिनचर्या बन गई थी।' 

विज्ञापन
Crakk JeetegaToh Jiyegaa actress nora fatehi talks about rejection during career struggle days dance hit films
नोरा फतेही - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री नोरा फतेही ने कमल सदाना के निर्देशन में बनी फिल्म 'रोर : टाइगर्स ऑफ द सुंदरबंस' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। साल 2014 में रिलीज इस फिल्म में नोरा ने सीजे की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने साउथ की कुछ फिल्मों में कैमियो  भी किया जिसमें फिल्म 'बाहुबली : द बिगनिंग' भी शामिल है। इस फिल्म के गाने 'मनोहारी' में वह नजर आई थी। नोरा फतेही की थोड़ी पहचान रियलिटी शो 'बिग बॉस 9' में बतौर कंटेस्टेंट शामिल होने के बाद मिली थी। जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' के 'दिलबर' गाने में अपने बेहतरीन डांस के बाद नोरा फतेही ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 
Vikrant Massey: रील बनाने वाले अभिनेताओं पर जमकर बरसे '12वीं फेल' स्टार, बोले- वे काम से नहीं करते हैं प्यार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed