कोरोना संक्रमण काल के बाद भारत में ओटीटी की लोकप्रियता में जबर्दस्त उछाल दर्ज किया गया है। ओटीटी की बढ़ती मांग से भारतीय सिनेमा के कई कलाकारों के लिए नए अवसरों के दरवाजे खुल चुके हैं। अब अभिनेता और अभिनेत्री डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपने अदाकारी का जलवा दिखाते हैं हुए नजर आते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ओटीपी पर काम करने के लिए काफी ज्यादा फीस चार्ज करती हैं।
OTT: ओटीटी के लिए सबसे ज्यादा फीस लेती हैं ये अभिनेत्रियां, लिस्ट में करीना से लेकर सामंथा तक के नाम शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना कपूर खान बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हैं, जो दर्जनों फिल्म में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं। 20 साल से अधिक के करियर में करीना ने कई यादगार परफॉर्मेंस दी हैं। वे बड़े पर्दे के बाद अब डिजिटल प्लेटफार्म पर भी अपना डेब्यू कर चुकी है। बीते साल आई उनकी फिल्म जाने जां ने खूब धमाल मचाया था। सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी इस फिल्म के लिए उन्होंने 10 से 12 करोड़ रुपये के बीच फीस ली थी।
सामंथा रुथ प्रभु भी इस लिस्ट में शामिल हैं। अभिनेत्री की फैन फॉलोइंग साउथ के साथ हिंदी बेल्ट में भी है। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। सामंथा भी ओटीटी पर डेब्यू कर चुकी हैं। फैमिली मैन 2 वेब सीरीज में वे अहम किरदार में नजर आई थीं। उन्होंने इस वेब सीरीज में अपने अभिनय से काफी ज्यादा सराहना भी बटोरी थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस वेब शो के लिए उन्होंने 10 करोड़ रुपये की फीस चार्ज की थी।
राधिका आप्टे बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। बहुत कम समय में उन्होंने अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। बड़े पर्दे के अलावा राधिका ओटीटी पर भी सक्रिय हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अब तक उनकी कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो चुकी हैं। राधिका भी उन अभिनेत्री में शामिल हैं, जो ओटीटी के लिए तगड़ी फीस चार्ज करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक प्रोजेक्ट के लिए वह चार करोड़ रुपये की फीस लेती हैं।
पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन खूबसूरती के साथ अपनी अधिकारी के लिए भी मशहूर हैं। बड़े पर्दे पर उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। सुष्मिता ने ओटीटी पर आर्य नाम की वेब सीरीज से अपनी शुरुआत की थी। उनका डेब्यू काफी धमाकेदार रहा था। अभिनेत्री को उनकी अदाकारी के लिए काफी ज्यादा सराहना भी मिली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुष्मिता प्रत्येक वेब सीरीज के लिए दो करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।
Nitish Bharadwaj: नीतीश भारद्वाज के आरोपों पर पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, किया चौंकाने वाला खुलासा

कमेंट
कमेंट X