सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Bollywood Celeb: राजनेताओं के परिवार से आते हैं इंडस्ट्री के ये सितारे, राजनीति छोड़ फिल्मों में बनाया नाम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Mon, 19 Feb 2024 06:06 PM IST
विज्ञापन
Indian Stars Who Left Political Legacy and Chose Movie Career Riteish Deshmukh Arunoday Singh Chirag Paswan
bollywood celebs - फोटो : सोशल मीडिया

आमतौर पर ऐसा देखा जाता है कि राजनेताओं के बेटे-बेटी या परिवार के अन्य सदस्य राजनीति में ही अपना करियर बनाते हैं। उदाहरण के लिए इनमें  बहुत से नाम है, लेकिन, कुछ बड़े राजनेताओं के बच्चे ऐसे भी हैं जिन्होंने राजनीति की जगह बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा। चलिए, आज आपको ऐसे कुछ अभिनेता और अभिनेत्री के बारे में बताते हैं, जो राजनीतिक परिवार से आते हैं।

Trending Videos
Indian Stars Who Left Political Legacy and Chose Movie Career Riteish Deshmukh Arunoday Singh Chirag Paswan
रितेश देशमुख - फोटो : social media

इस लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता रितेश देशमुख का है। रितेश महाराष्ट्र के दिग्गज राजनीतिक परिवार से आते हैं। रितेश के पिता विलासराव देशमुख तीन बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे थे, लेकिन रितेश ने राजनीति विरासत छोड़कर फिल्मों में आने का फैसला किया और एक सफल अभिनेता बनकर उभरें। रितेश ने बॉलीवुड और मराठी सिनेमा की कई हिट फिल्मों में काम किया और इस साल भी कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Stars Who Left Political Legacy and Chose Movie Career Riteish Deshmukh Arunoday Singh Chirag Paswan
अरुणोदय सिंह - फोटो : social media
अपने अभिनय से एक अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता अरुणोदय सिंह राजनीतिक परिवार से आते हैं। अरुणोदय मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के पोते हैं और कांग्रेस नेता अजय सिंह के बेटे हैं। रितेश देशमुख की तरह ही अरुणोदय सिंह ने भी राजनीति विरासत की जगह अभिनय की दुनिया में कदम रखा और नाम कमाया। फिल्मों के अलावा अरुणोदय कई वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैं।
 
Indian Stars Who Left Political Legacy and Chose Movie Career Riteish Deshmukh Arunoday Singh Chirag Paswan
कंगना के साथ चिराग पासवान - फोटो : सोशल मीडिया
बिहार राजनीति के बड़े नेता और केंद्रीय मंत्री रहे राम विलास पासवान के बेटे चिराग पासवान भी फिल्मों में नजर आए थे। उन्होंने कंगना रणौत के साथ साल 2011 में 'मिले ना मिले हम' से डेब्यू किया था। हालांकि, फिल्मों में उनका करियर नहीं चला और वे पिता की राह पर लौट आए। फिलहाल चिराग पिता की राजनीतिक विरासत को संभाल रहे हैं।
Maharani 3: सोनी लिव ने जारी किया हुमा कुरैशी स्टारर शो ‘महारानी 3’ का ट्रेलर, फैंस में जागा उत्साह


 
विज्ञापन
Indian Stars Who Left Political Legacy and Chose Movie Career Riteish Deshmukh Arunoday Singh Chirag Paswan
आयुष शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा अभिनेता आयुष शर्मा भी राजनीतिक विरासत से हटकर फिल्मों में अपनी करियर आयुष शर्मा के दादा सुखराम शर्मा कांग्रेस के बड़े नेता थे। वहीं, उनके पिता अनिल शर्मा भी नेता हैं। फिलहाल आयुष फिल्मों में पूरी तरह से सक्रिय है। आयुष की शादी सलमान खान की बहन आयुष अर्पिता से हुआ है और वे सलमान खान के साथ भी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
Chiranjeevi: अमेरिका में प्रशंसकों ने किया चिरंजीवी का भव्य स्वागत, पद्म विभूषण पुरस्कार के लिए मिला सम्मान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed