सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Chiranjeevi: अमेरिका में प्रशंसकों ने किया चिरंजीवी का भव्य स्वागत, पद्म विभूषण पुरस्कार के लिए मिला सम्मान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 19 Feb 2024 05:41 PM IST
विज्ञापन
Vishwambhara actor Chiranjeevi felicitated by fans in America honored over his Padma Vibhushan award video
चिरंजीवी - फोटो : instagram

मेगास्टार चिरंजीवी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'विश्वंभरा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। चिरंजीवी को 24 जनवरी को भारत के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। इस सम्मान के लिए उन्हें कई दिग्गज हस्तियों ने बधाई थी। वहीं हाल ही में चिरंजीवी अपनी पत्नी सुरेखा के साथ छुटियां मनाने अमेरिका गए हुए थे। भारत सरकार द्वारा पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने के बाद लॉस एंजिल्स में चिरंजीवी को उनके कुछ प्रशंसकों ने सम्मानित किया। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन अभिनेता के फैंस ने किया था, जिसमें भारी संख्या में फैंस मौजूद रहे और चिरंजीवी ने भी उनका उत्साह बढ़ाया।

Trending Videos
Vishwambhara actor Chiranjeevi felicitated by fans in America honored over his Padma Vibhushan award video
चिरंजीवी - फोटो : Instagram

अमेरिका में छुट्टी मनाने गए चिरंजीवी ने अपनी पत्नी सुरेखा का जन्मदिन भी मनाया। दोनों ने वहां एक शादी समारोह में भी शिरकत की। शादी और जन्मदिन के बाद चिरंजीवी लॉस एंजेलिस में सम्मान समारोह में शामिल हुए। जैसे ही वे कार्यक्रम स्थल पहुंचे, फैंस ने उनका गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। उन्होंने चिरंजीवी के नाम के नारे भी लगाए। अभिनेता ने प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दर्शकों के समर्थन और प्यार से बड़ा कोई आशीर्वाद नहीं है और उन्हें धन्यवाद दिया।


Maharani 3: सोनी लिव ने जारी किया हुमा कुरैशी स्टारर शो ‘महारानी 3’ का ट्रेलर, फैंस में जागा उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
Vishwambhara actor Chiranjeevi felicitated by fans in America honored over his Padma Vibhushan award video
राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन से मिले चिरंजीवी - फोटो : X

इससे पहले चिरंजीवी ने हैदराबाद के राजभवन में तेलंगाना और पुडुचेरी के राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन से मुलाकात की थी। राज्यपाल ने देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित होने पर चिरंजीवी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने गर्मजोशी के साथ चिरंजीवी का स्वागत किया था। उन्होंने अभिनेता को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और उनके कंधों पर शालीनता से शॉल पहनाया। इसके बाद अभिनेता ने भी राज्यपाल का आभार जताया था।
Bhumi Pednekar: हॉलीवुड में काम करने जा रहीं भूमि? 'भक्षक' की तारीफों के बीच कयासों का बाजार गर्म

Vishwambhara actor Chiranjeevi felicitated by fans in America honored over his Padma Vibhushan award video
'विश्वंभरा' - फोटो : instagram

वहीं अभिनेता की आने वाली फिल्म के बारे में बात करें तो चिरंजीवी इन दिनों 'विश्वंभरा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म की टीम में साउथ अभिनेत्री तृषा का स्वागत किया। दोनों 18 साल बाद फिर साथ काम कर रहे हैं। मल्लीदी वशिष्ठ द्वारा लिखित और निर्देशित 'विश्वंभरा' सामाजिक मुद्दे पर आधारित फिल्म होगी, जिसमें चिरंजीवी और तृषा मुख्य भूमिका में हैं।
Akshay Kumar: टाॅम क्रूज के स्टंट के बारे में बोले अक्षय कुमार, इतने बजट में तो हमारी दो-तीन फिल्में बन जाएंगी!

विज्ञापन
Vishwambhara actor Chiranjeevi felicitated by fans in America honored over his Padma Vibhushan award video
चिरंजीवी - फोटो : instagram

यह फिल्म संक्रांति से पहले 10 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'विश्वंभरा' का निर्माण यूवी क्रिएशन्स द्वारा 250 करोड़ रुपये से अधिक के भारी बजट पर किया गया है। संवाद साई माधव बुर्रा द्वारा लिखे गए हैं। फिल्म में संगीत एमएम कीरावानी ने दिया है। सिनेमैटोग्राफर छोटा के नायडू और संपादक कोटागिरी वेंकटेश्वर राव और संतोष कमारेड्डी टीम का हिस्सा हैं।
Janhvi Kapoor: 'आरसी 16' में राम चरण के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी जान्हवी, पिता बोनी कपूर ने की पुष्टि

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed