{"_id":"65d31dda16a59eb9e7047391","slug":"this-moment-became-a-memorial-at-77th-bafta-film-awards-2024-michael-fox-touched-the-hearts-of-audience-2024-02-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BAFTA 2024: 77वें बाफ्टा फिल्म अवार्ड्स के ये पल बने यादगार, माइकल फॉक्स के इस अंदाज ने छू लिया दर्शकों का दिल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
BAFTA 2024: 77वें बाफ्टा फिल्म अवार्ड्स के ये पल बने यादगार, माइकल फॉक्स के इस अंदाज ने छू लिया दर्शकों का दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभम शर्मा
Updated Mon, 19 Feb 2024 02:55 PM IST
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण और माइकल फॉक्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंदन में ब्रिटिश फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री के लिए 19 फरवरी का दिन बेहद खास रहा। लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में 77 वां बाफ्टा फिल्म अवार्ड्स 2024 का आयोजन किया गया। सितारों से सजी इस महफिल पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी रही। समारोह में डेविड बेकहम, केट ब्लैंचेट और हिंदी सिनेमा की धड़कन दीपिका पादुकोण भी नजर आईं। वहीं, डेविड टेनेंट ने इस कार्यक्रम को शानदार बना दिया। 77 वां बाफ्टा फिल्म अवार्ड्स को लायंसगेट प्ले पर लाइव स्ट्रीम किया गया। चलिए आपको समारोह के उन पलों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने इस समारोह को यादगार बना दिया।
Trending Videos
दीपिका पादुकोण (बाफ्टा अवॉर्ड्स 2024)
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण कार्यक्रम में सब्यसाची की साड़ी में नजर आईं। सुनहरे रंग की झिलमिलाती साड़ी पहने दीपिका के लुक ने कार्यक्रम में भारतीय परंपरा की झलक पैदा की। रेड कार्पेट पर दीपिका ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। अपने जलवे बिखेरने के बाद अभिनेत्री मंच पर पहुंची। कार्यक्रम में दीपिका ने 'बेस्ट फिल्म नॉट इन द इंग्लिश लैंग्वेज' के विजेता अभिनेता जोनाथन ग्लेजर को पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बार्बी
- फोटो : सोशल मीडिया
पीपुल्स च्वाइस अवार्ड्स में जलवा बिखेरने वाली 'बार्बी' को बाफ्टा से खाली हाथ लौटना पड़ा। कम जाती है। विभिन्न श्रेणियों में 5 नामांकन मिलने के बावजूद इस फिल्म की झोली में एक भी अवार्ड नहीं आए। मार्गोट रोबी और टीम का कोई बाफ्टा अवार्ड नहीं जीत सका, जिसने हर किसी को आश्चर्य में डाल दिया।
ओपेनहाइमर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं, ओपेनहाइमर का इस साल 77वें बाफ्टा अवार्ड्स में दबदबा देखने को मिला। क्रिस्टोफर नोलन को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए पहला बाफ्टा पुरस्कार मिला, जबकि सिलियन मर्फी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और और रॉबर्ट डाउनी जूनियर को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला। ओपेनहाइमर ने बाफ्टा में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का भी पुरस्कार जीता। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी, सर्वश्रेष्ठ संपादन, सर्वश्रेष्ठ ऑरिजनल स्कोर में भी ओपेनहाइमर ने बाजी मारी।
Salman Khan: दबंग खान के परिवार की सुरक्षा बढ़ाई गई, जीजा आयुष शर्मा भी चलेंगे अब बुलेटप्रूफ कार में!
विज्ञापन
प्रिंस जॉर्ज के साथ प्रिंस विलियम
- फोटो : Social media
77वें बाफ्टा फिल्म अवार्ड्स में प्रिंस विलियम ने भी शिरकत की। हालांकि वे पत्नी केट विलियम के बिना ही कार्यक्रम में नजर आए, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। गौरतलब है कि ब्रिटिश रॉयल शुरू से ब्रिटिश प्रतिभा का सम्मान करने के तरीके के रूप में पुरस्कारों के समर्थन करता रहा है। हालांकि उनके पास विजेताओं को चुनने के लिए वोट का अधिकार नहीं होता। प्रिंस विलियम की मौजदूगी में बाफ्टा पुरस्कार जीतना निश्चित रूप से विजेताओं के लिए लिए गर्व का पल था।

कमेंट
कमेंट X