डेविड धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में मौनी रॉय नजर आएंगी। इस फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े और जिमी शेरगिल जैसे सितारे हैं। आज मौनी ने फिल्म की शूटिंग पूरी की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर डेविड धवन, वरुण धवन और पूरी टीम को शुक्रिया अदा किया है।
Mouni Roy: मौनी ने किया 'है जवानी तो इश्क होना है' में अपने किरदार का खुलासा, डेविड धवन को कहा शुक्रिया
Mouni Roy In Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: मौनी रॉय निर्माता-निर्देशक डेविड धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में नजर आएंगी। आज उन्होंने शूटिंग पूरी की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेविड के साथ काम करने का सपना हुआ पूरा
मौनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'यदि आपमें से कोई जादू और सपने के सच होने के सिद्धांत को समझता है तो यह वही है। साथ काम करना। डेविड सर के साथ काम करना एक सपना था। उनकी फिल्में मेरे लिए 'फ्रेंड्स' शो हैं। और वह और रोहित सर इस फिल्म के स्तंभ हैं। अब तक का सबसे अच्छा अनुभव'।
वरुण की तारीफ में लिखी ये बात
मौनी ने आगे वरुण धवन को भी शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने लिखा है, 'वरुण, मैंने जिनके भी साथ काम किया है, उनमें आप सबसे ईमानदार, मेहनती, प्यारे और हैंडसम सुपरस्टार हैं। आप जो व्यक्ति हैं, वह आपके अभिनेता/डांसर होने पर भी भारी पड़ता है और मेरे लिए यह अच्छी बात है'।
पूजा हेगड़े ने की मौनी की मदद
मौनी ने पूजा हेगड़े के लिए लिखा है, 'पूजा, आप अंदर से बाहर तक खूबसूरत हैं और मैं कल उस सीन के लिए आपका सपोर्ट कभी नहीं भूलूंगी, जिसके लिए मैं तैयार नहीं थी। आपको चमत्कार करते देखना चाहती हूं। आप इसकी हकदार हैं'। मौनी ने आगे लिखा, 'फरहाद सर इस फिल्म में सबसे दयालु होने और मेरी सबसे अधिक मदद करने के लिए धन्यवाद, आप सर्वश्रेष्ठ हैं'।
Jnanpith Award: गीतकार गुलजार-जगद्गुरु रामभद्राचार्य को ज्ञानपीठ पुरस्कार, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित
क्या है मौनी के किरदार का नाम?
मृणाल ठाकुर के लिए मौनी ने लिखा है,' मेरी प्यारी मृणाल उफ्फ। आप इतनी शानदार हैं कि मेरे पास शब्द नहीं हैं। जब मैं आपसे पहली बार मिली थी तभी मुझे पता था कि आप सबसे बड़ी, सबसे अच्छी फिल्मों के लिए बनी हैं। आप इसी तररह लगी रहिए, कड़ी मेहनत करते रहिए और आकाश ही तुम्हारी सीमा है'। जिमी शेरगिल के लिए मौनी ने लिखा है, वास्तव में वे एकमात्र गैंगस्टर है! सर, हम सभी आपसे प्यार करते हैं और सबसे ज्यादा। ठीक है... अब मेरा काम पूरा हो गया'। मौनी ने आगे लिखाहै, 'वैसे इस फिल्म में मेरा नाम शम्मो है, मुझे लगता है आप सभी को वह पसंद आएगी'।