फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vijay Deverakonda: 'कभी-कभी हम जीना भूल जाते हैं', विजय देवरकोंडा ने दी माता-पिता के साथ वक्त बिताने की सलाह

Fri, 16 May 2025 09:35 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 16 May 2025 09:35 PM IST
सार

Vijay Deverakonda Parents: साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा हाल ही में अपने माता-पिता के साथ बाहर डिनर करने गए। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि व्यस्तता के बीच परिवार के साथ समय जरूर निकालना चाहिए।

विज्ञापन
Vijay Deverakonda go out for dinner With parents shares photos says spend time with your mom dad and family
विजय देवरकोंडा ने शेयर की यह तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम-@thedeverakonda

भागदौड़ भरी जिंदगी में काम की व्यस्तता के बीच अक्सर लोग खुद को और परिवार को समय देना भूल जाते हैं। न कहीं बाहर घूमने जा पाते हैं न ठीक से समय बिता पाते हैं। ऐसे लोगों को हाल ही में विजय देवरकोंडा ने सलाह दी है। दरअसल, विजय देवरकोंडा हाल ही में अपने पेरेंट्स के साथ क्वालिटी वक्त बिताते दिखे। लंबे वक्त बाद वे उनके साथ बाहर डिनर करने गए।

Vijay Deverakonda go out for dinner With parents shares photos says spend time with your mom dad and family
विजय देवरकोंडा ने शेयर की यह तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम-@thedeverakonda

मां ने जताई विजय से यह इच्छा
विजय देवरकोंडा अपनी मम्मी की इच्छा के मुताबिक बाहर डिनर करने गए। मां ने बाहर डिनर की ख्वाहिश जताई तो विजय ने तुरंत व्यस्तता की बीच फुरसत के कुछ पल बिताए। इसकी झलकियां उन्होंने फैंस के साथ शेयर की हैं। विजय देवरकोंडा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की है। साथ ही सभी को एक सलाह दी है।

Jnanpith Award: गीतकार गुलजार-जगद्गुरु रामभद्राचार्य को ज्ञानपीठ पुरस्कार, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित

Vijay Deverakonda go out for dinner With parents shares photos says spend time with your mom dad and family
विजय देवरकोंडा ने शेयर की यह तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम-@thedeverakonda

बोले- 'कभी-कभी जीना भूल जाते हैं'
विजय ने लिखा है, 'मां ने अचानक पूछा कि क्या हम बाहर खाना खाने चल सकते हैं? और हमें बाहर गए हुए बहुत समय हो गया था। सिर्फ हम लोगों को साथ में गए हुए। हम सभी हमेशा अपने काम के पीछे भागते रहते हैं और कभी-कभी जीना भूल जाते हैं'।
 
View this post on Instagram

A post shared by Vijay Deverakonda (@thedeverakonda)

विज्ञापन
विज्ञापन
Vijay Deverakonda go out for dinner With parents shares photos says spend time with your mom dad and family
विजय देवरकोंडा ने शेयर की यह तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम-@thedeverakonda

फैंस को दी यह सलाह
विजय ने आगे लिखा है, 'तो कल रात हम बाहर गए और बहुत अच्छा समय बिताया।  अपने माता-पिता के साथ समय बिताना मत भूलिए। उन्हें बाहर ले जाओ, उन्हें गले लगाओ और प्यार करो। उन्हें बताओ कि आप उनसे प्यार करते हो। मेरी तरफ से आप सभी को और आपके परिवारों को ढेर सारा प्यार'।

Chris Brown: ब्रिटिश कोर्ट में पेश हुए अमेरिकी सिंगर क्रिस ब्राउन, नाइट क्लब में मारपीट से जुड़ा है मामला

विज्ञापन
Vijay Deverakonda go out for dinner With parents shares photos says spend time with your mom dad and family
विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम-@thedeverakonda

'किंगडम' में नजर आएंगे विजय
विजय के पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या शानदार पोस्ट है। दिल जीत लिया'। एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'लकी मैन, लकी फैमिली'। विजय देवरकोंडा के वर्क फ्रंट की बात करें तो 'किंगडम' उनकी आगामी फिल्म है। फिल्म जुलाई में रिलीज होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed