'रेड 2' साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'रेड' का सीक्वल है। इस क्राइम ड्रामा फिल्म में अजय देवगन ने भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी, अमय पटनायक की भूमिका निभाई है। 'रेड 2' में वाणी कपूर, रितेश देशमुख और सौरभ शुक्ला भी हैं। 'रेड 2' के 16वें दिन के कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े आ चुके हैं। आइए जानते हैं आज फिल्म ने कितनी कमाई की है।
Raid 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ने लगी 'रेड 2' की रफ्तार, जानें 16वें दिन की कमाई
Raid 2 Box Office Collection Day 16: फिल्म 'रेड 2' बॉक्स ऑफिस पर धीमी गति से आगे बढ़ रही है। फिल्म के 16वें दिन के कलेक्शन के शुरूआती आंकड़े आ चुके हैं। आइए जानते हैं आज फिल्म ने कितनी कमाई की?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'रेड 2' की 16वें दिन की कमाई
राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी 'रेड 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अपने दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं। फिल्म अब अपने तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक 16वें दिन अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 2 करोड़ रुपयों की कमाई कर ली है।
Ajaz Khan: एजाज खान को अदालत से झटका, दुष्कर्म मामले में अभिनेता को नहीं मिली अग्रिम जमानत
'रेड 2' की अब तक की कुल कमाई
फिल्म 'रेड 2' 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन अच्छा कारोबार किया था। पहले ही दिन फिल्म ने 19.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म ने पहले हफ्ते में 95.75 करोड़ का कारोबार किया था। नौवें दिन फिल्म ने 5 करोड़ का कारोबार किया था और ये 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई थी। फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 40.6 करोड़ का कारोबार किया था। आज के कलेक्शन को मिलाकर फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 138.35 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
Aamir Khan: 'सितारे जमीन पर' बहिष्कार की मांग के बीच आमिर खान ने उठाया कदम, यूजर्स बोले- डैमेज कंट्रोल
प्रभावित हो सकता है 'रेड 2' का कलेक्शन
फिल्म सिनेमाघरों में अभी भी ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म जल्द ही 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर लेगी। अब फिल्म 'रेड 2' की कामयाबी इस बात पर निर्भर करेगी कि यह फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग' के सिनेमाघरों में आने के बाद कितनी अच्छी चल पाती है। टॉम क्रूज की यह फिल्म 17 मई यानी कल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
साल की कामयाब फिल्म
फिल्म 'रेड 2' का निर्माण टी-सीरीज और पैनोरमा स्टूडियो के बैनर तले किया गया है। फिल्म ने अच्छी कमाई की है। यह फिल्म अब इस साल बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है।
'रेड 2' में अजय देवगन रितेश देशमुख से भिड़ते हैं। वाणी कपूर को अमय की पत्नी मालिनी पटनायक के रूप में कास्ट किया गया है।