फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Black Widows On ZEE5 Review: बिंज वॉच के लिए परफेक्ट मर्डर मिस्ट्री, आखिर तक कहानी छोड़ नहीं पाएंगे

Fri, 18 Dec 2020 05:24 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Fri, 18 Dec 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
Black Widows Review By Pankaj Shukla Mona Singh Swastika Mukherjee Shamita Shetty
ब्लैक विडोज - फोटो : अमर उजाला

Web Series Review: ब्लैक विडोज


कलाकार: शरद केलकर, परमब्रत चट्टोपाध्याय, श्रुति व्यास, आमिर अली, शमिता शेट्टी, स्वास्तिका मुखर्जी और मोना सिंह आदि।
निर्देशक: बिरसा दासगुप्ता
ओटीटी: ZEE5
रेटिंग: ****


सिनेमा और टेलीविजन का फर्क बस लार्जर दैन लाइफ का ही होता है। इधर, कुछ वेब सीरीज ने इन दोनों के फासले को पाटा है। खास तौर से अगर वेब सीरीज ‘ब्लैक विडोज’ जैसी हो। फिनलैंड की एक चर्चित वेबसीरीज ‘मुस्टट लेस्केट’ के इस हिंदी रूपांतरण से भारतीय ओटीटी मनोरंजन चार कदम आगे न सही कम से कम तीन कदम तो आगे जरूर बढ़ा है। सीरीज के केंद्र में शुरू से आखिर तक बरकरार तीनों महिला किरदार समाज की वो हकीकत बयां करती हैं, जिनके बारे में अक्सर बात की ही नहीं जाती। किसी रईस से शादी कर जिंदगी में सैटल हो जाने का ख्वाब देखने वाली युवतियां जब सपनों की दुनिया उतनी हसीन नहीं पाती हैं तो क्या करती हैं? वेब सीरीज ‘ब्लैक विडोज’ इसी की परतें खोलती है। इसमें रहस्य और रोमांच कहानी का मुख्य केंद्रबिंदु नहीं है। यहां कहानी के किरदार खुद पर हंसते हैं। खुद को कोसते हैं और दर्शकों को उनसे न तो हमदर्दी हो पाती है और न ही नफरत। यही असल स्याह कॉमेडी है।

Black Widows Review By Pankaj Shukla Mona Singh Swastika Mukherjee Shamita Shetty
ब्लैक विडोज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जी5 की क्रिएटिव टीम की मेहनत इस विदेशी सीरीज के देसी रूपांतरण में साफ दिखती है। कहानी को एक बहुत ही चित्ताकर्षक लोकेशन पर शुरू करके जिन जिन गलियों, मोड़ों और चौराहों से गुजारा गया है, वही कहानी का असली आनंद है। राधिका आनंद को इसके लिए दाद दी जानी चाहिए कि वह कहानी के सेटअप से लेकर इसके विस्तार तक कहीं से भी ये एहसास नहीं होने देती हैं कि ये कहानी देसी नहीं है। कालजयी कहानियों की शायद यही असल पहचान भी होती है कि वह देश, काल और परस्थितियों से परे होती हैं। करीब आधे आधे घंटे के 12 एपीसोड की ये कहानी जहां रुकती भी है वहां बताती है कि इसका दूसरा सीजन भी जरूर बनना चाहिए।

Black Widows Review By Pankaj Shukla Mona Singh Swastika Mukherjee Shamita Shetty
ब्लैक विडोज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वेब सीरीज ‘ब्लैक विडोज’ की कहानी शुरू होती है तीन सहेलियों की आत्मकथा से। तीनों अपने अपने पतियों की असलियत सुना रही हैं और साथ ही ये भी दिखा रही हैं कि कैसे वह तीनों इनके साथ खुश रहने का प्रहसन करती रही हैं। कविता, जयती और वीरा अपनी जवानी की कहानी बदलने का प्लान बनाती हैं। अपने पतियों को एक धमाके में इस तरह खत्म कर देने का षडयंत्र रचती हैं कि किसी को उन पर शक न हो। लेकिन, मामला तब बिगड़ता है जब उनकी योजना सौ फीसदी कामयाब नहीं हो पाती। 33 प्रतिशत विफल दिख रही इस योजना में तीनों पतियों में से एक लौट आता है। और, उससे पहले ही उनकी जिंदगी का कोना कोना कोटक करती दिखने लगती है पुलिस अफसरों की एक ऐसी जोड़ी जिनके बीच का तारतम्य आपको करमचंद जासूस और किटी की याद दिला सकता है। कहानी में एक एक करके और किरदार भी आते रहते हैं और कहानी का विस्तार करते जाते हैं। पुलिस जांच का दबाव तीनों सहेलियों पर भी दिखना शुरू होता है और फिर..!

विज्ञापन
विज्ञापन
Black Widows Review By Pankaj Shukla Mona Singh Swastika Mukherjee Shamita Shetty
ब्लैक विडोज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सीरीज के लेखन की तारीफ मैंने रिव्यू की शुरूआत में ही कर दी है। वेब सीरीज ‘ब्लैक विडोज’ की तकनीकी टीम ने यहां वाकई एक ऐसी चुस्त टीम की तरह काम किया है जो दूसरी वेब सीरीज बनाने वालों के लिए उदाहरण हो सकती है। एडिटिंग टेबल से जो बाहर निकला है उसमें इसके वीडियो एडिटर सुमित चौधरी के साथ साथ पूरी टीम की मेहनत दिखती है। निर्देशक बिरसा दासगुप्ता के विजन को काबिले तारीफ समर्थन शुभांकर भर की सिनेमैटोग्राफी का भी मिला है। उन्होंने हर सीन की लाइटिंग ऐसी रखी है कि उसमें थोड़ा सा खुला प्रकाश भी बना रहे और थोड़ा सी रहस्यमयी छाया भी।

 

विज्ञापन
Black Widows Review By Pankaj Shukla Mona Singh Swastika Mukherjee Shamita Shetty
ब्लैक विडोज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वेब सीरीज ‘ब्लैक विडोज’ के टाइटल रोल करने वाली तीनों अभिनेत्रियों शमिता शेट्टी, स्वास्तिका मुखर्जी और मोना सिंह हिंदी मनोरंजन जगत को भी एक राह दिखाती हैं कि किरदार ढंग से लिखे जाएं तो हिंदी फिल्म जगत में तमाम और अभिनेत्रियां भी ऐसा कुछ लीक से हटकर करने को तैयार बैठी हैं। चढ़ती उम्र के बढ़ते जादू जैसी इन तीनों की मौजूदगी सीरीज को एक जरूरी आभा प्रदान करती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed