सब्सक्राइब करें

Zero Review: शाहरुख के कमजोर होते करिश्मे की औसत कहानी है 'जीरो', फिल्म देखने से पहले पढ़ें रिव्यू

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 21 Dec 2018 07:57 AM IST
विज्ञापन
zero movie review shah rukh khan katrina kaif and anushka sharma starrer
zero - फोटो : file photo

फिल्म – जीरो


निर्देशक – आनंद एल राय
कलाकार – शाहरुख खान, कटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा, जीशान अयूब और तिग्मांशु धूलिया।
रेटिंग – **1/2

अनुभव सिन्हा, फराह खान, राहुल ढोलकिया, इम्तियाज अली और आनंद एल राय। इन सारे निर्देशकों को अपने अपने हुनर की अच्छी पकड़ रही है। सबने शाहरुख खान की फिल्म निर्देशित करने के सपने अपने करियर के शुरुआती दौर में देखें और इन सबमें शाहरुख ने भरोसा करके अपनी फिल्म का निर्देशन भी सौंपा। शाहरुख खान अच्छे अभिनेता हैं। बहुत-बहुत मशहूर सुपरस्टार हैं और इन सबसे ऊपर एक ब्रांड हैं। ब्रांड कोई तब बनता है जब उसमें करोड़ों लोगों का भरोसा बनता है। ये भरोसा टूटता है जब बड़े-बड़े दावों की असल तस्वीर बेढंगी निकलती है। शाहरुख खान के साथ भी रा-वन के बाद से ये लगातार हो रहा है। जीरो इसी टूटते भरोसे की अगली कड़ी है।

Trending Videos
zero movie review shah rukh khan katrina kaif and anushka sharma starrer
zero - फोटो : file photo

एक नकली से दिखने वाले मेरठ में शुरू हुई 38 साल के बउआ सिंह (शाहरुख खान) की कहानी है ये। बउआ अपने पिता (तिगमांशू धूलिया) को नाम लेकर बुलाता है। अपने बौने होने का इल्जाम भी वह उन्हीं पर तारी करता है। काइयांपन उसमें टूट-टूटकर भरा है। जिस लड़की आफिया (अनुष्का शर्मा) पर उसका दिल आ जाता है, उसे रिझाने के लिए वह 6 लाख रुपये सिर्फ एक फाइव स्टार होटल में गाना गाने के इंतजाम पर खर्च कर देता है और ऐन शादी के दिन डांस कॉम्पिटीशन में हिस्सा लेकर अपने सपनों की रानी सुपरस्टार बबीता कुमारी (कैटरानी कैफ) के साथ वक्त बिताने का ईनाम जीतने के लिए बंबई भाग जाता है। साल भर बाद उसे लगता है कि आफिया के साथ उसने अच्छा नहीं किया तो वह सीधे अमेरिका पहुंच जाता है, आफिया से माफी मांगने। 

विज्ञापन
विज्ञापन
zero movie review shah rukh khan katrina kaif and anushka sharma starrer
zero

यहां उसे पता चलता है कि वो एक रात जो उसने सिर्फ आफिया को सबक सिखाने के लिए उसके साथ बिताई थी, वह अब एक बच्ची की शक्ल में उसके सामने है। फिर आगे बच्ची का क्या होता है ये फिल्म नहीं बताती। यहां आफिया का दिल जीतने के लिए बउआ वह कर गुजरता है जिसकी उम्मीद आफिया को भी नहीं होती। कहानी के सिरे जोड़ने के लिए बउआ का दोस्त गुड्डू (जीशान अयूब) भी बीच-बीच में कलाकारी करता रहता है। फिल्म 15 साल की छलांग के बाद आसमान से समंदर में गिरे स्पेस कैप्सूल से निकलते बउआ के हाथ पर खत्म हो जाती है। शायद जीरो के बाद वन बनाने का ख्याल इसके मेकर्स को इस सीन के साथ रहा होगा।

zero movie review shah rukh khan katrina kaif and anushka sharma starrer
zero - फोटो : file photo

निर्देशक आनंद एल राय की कामयाबी में उनके लेखक हिमांशु शर्मा का बड़ा योगदान रहा है हालांकि तनु वेड्स मनु सीरीज और रांझणा से पहले हिमांशु ने 11 साल पहले आनंद एल राय की पहली फिल्म स्ट्रेंजर्स भी लिखी, जिसके चार साल बाद दोनों मिलकर तनु वेड्स मनु बना पाए थे। किसी लेखक पर किसी निर्देशक का इतना ऐतबार होना अच्छा भी है लेकिन फिल्म के लिए शाहरुख खान मिल जाए तो फिर लेखक और निर्देशक का असली हुनर उनके हाथ से कब फिसल जाता है, ये समझ भी नहीं आता। 

विज्ञापन
zero movie review shah rukh khan katrina kaif and anushka sharma starrer
zero - फोटो : instagram

जीरो की दिक्कत यही है। शाहरुख का वामन अवतार शुरू में तो रोमांचित करता है लेकिन ये रोमांच खत्म होने के बाद कहानी में बचता है तो बस एक प्रेम त्रिकोण और दो ऐसी नायिकाएं जिनमें से एक शारीरिक रूप से कमजोर है और दूसरी भावनात्मक स्तर पर। बबीता कुमारी का दिल उनके प्रेमी (अभय देओल) ने तोड़ दिया है और आफिया है तो दुनिया की मशहूर स्पेस साइंटिस्ट पर अपनी शारीरिक कमजोरियों के चलते वह खुद भी मानती है कि कोई उसे शादी लायक नहीं समझता। ये अलग बात है कि खुद अपने इस किरदार को लेखक ने बाद में एक और स्पेस साइंटिस्ट (आर माधवन) से उसकी बात शादी तक पहुंचाकर कमजोर कर दिया। फिल्म की कहानी के यही झोल जीरो को कमजोर करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed