फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ok Computer Trailer Review: ‘वांडा विजन’ काल में ‘शक्तिमान’ सी सीरीज लाई डिजनी प्लस की भारतीय टीम

Wed, 10 Mar 2021 12:02 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Wed, 10 Mar 2021 12:02 PM IST
विज्ञापन
Ok Computer Trailer Review Pankaj Shukla vijay verma radhika apte Jackie Shroff Disney plus hotstar
ओके कंप्यूटर - फोटो : अमर उजाला

डिजिटल रिव्यू: ओके कंप्यूटर (ट्रेलर)


सृजनकर्ता: आनंद गांधी
कलाकार: विजय वर्मा, राधिका आप्टे, जैकी श्रॉफ आदि।
ओटीटी: डिज्नी प्लस हॉटस्टार
रेटिंग: *

डिज्नी प्लस हॉटस्टार के दर्शक अभी तक मार्वेल की वेब सीरीज ‘वांडा विजन’ के फिनाले को लेकर बन रही कहानियां में ही अटके हैं। उनको अब इंतजार मार्वेल की ही अगली सीरीज ‘द फाल्कन एंड द विंटर सोल्जर’ का भी है। इन दोनों सीरीज से भारतीय दर्शकों के बीच चर्चा बटोर रहे ओटीटी डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने अपने ग्राहकों को एकदम से नेटफ्लिक्स जैसा झटका दिया है। ओटीटी की नई भारतीय सीरीज ‘ओके कंप्यूटर’ का ट्रेलर देख साइंस फिक्शन के शौकीनों ने अपना सिर पकड़ लिया।

Ok Computer Trailer Review Pankaj Shukla vijay verma radhika apte Jackie Shroff Disney plus hotstar
ओके कंप्यूटर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वेब सीरीज ‘ओके कंप्यूटर’ कहने को ‘शिप ऑफ थीसियस’ और ‘तुम्बाड’ जैसी फिल्मों से जुड़े रहे आनंद गांधी और उनकी टीम की कलाकारी है। लेकिन, कम से कम ट्रेलर देखकर तो यही लगता है कि इस टीम को ओटीटी पर भारतीय दर्शकों की पसंद के स्तर का अंदाजा ही नहीं है। पाषाण युग की भावनाएं, औद्योगिक युग के संस्थान एवं अंतरिक्ष युग की प्रौद्योगिकी के कॉकटेल से बनी इस तीस साल पहले के दूरदर्शन जैसी सीरीज का ट्रेलर ही पूरा देखना अपने आप में चुनौती है। सीरीज की बात तो खैर इसके रिलीज होने के बाद ही की जाएगी।

Ok Computer Trailer Review Pankaj Shukla vijay verma radhika apte Jackie Shroff Disney plus hotstar
ओके कंप्यूटर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नेटफ्लिक्स से विदा हो चुकीं राधिका आप्टे अरसे बाद किसी ओटीटी पर दिखी हैं। कहानी का फोकस इस बार उन पर है भी नहीं। जैकी श्रॉफ आर्किमिडीज जैसे यूरेका वाली क्षणिक उत्तेजना में दिखते हैं। विजय वर्मा फिर एक बार ऐसा किरदार करते दिख रहे हैं, जो उनकी बनी बनाई ब्रांड वैल्यू को पलीता लगाने के लिए काफी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ok Computer Trailer Review Pankaj Shukla vijay verma radhika apte Jackie Shroff Disney plus hotstar
ओके कंप्यूटर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

डिज्नी प्लस हॉटस्टार के मुताबिक, आनंद गांधी, पूजा शेट्टी और नील पागेदार की इस छह एपिसोड वाली सीरीज में 2031 की कहानी है। यहां पहली बार होमो सेपियंस रोबो सेपियंस से मिलते हैं। कहानी ये है कि गोवा में एक स्वचालित टैक्सी एक इंसान को कुचल देती है, जिससे उसकी मौत हो जाती है। अधिकारियों के सामने अब सवाल ये है कि इसका दोष किसको दिया जाए?

विज्ञापन
Ok Computer Trailer Review Pankaj Shukla vijay verma radhika apte Jackie Shroff Disney plus hotstar
ओके कंप्यूटर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ट्रेलर देखकर संकेत ये भी मिलता है कि ये शायद कोई फीचर फिल्म है जो अरसे से रिलीज की राह तकती रही है और अब ओटीटी की हर महीने फीस चुकाने वाले ग्राहकों के गले टुकड़ों में सरकाई जा रही है। एक ही ओटीटी पर एक तरफ ‘वांडा विजन’ और दूसरी तरफ ‘ओके कंप्यूटर’ देखकर इसकी भारतीय क्रिएटिव टीम पर तरस ही खाया जा सकता है। ‘ओके कंप्यूटर’ की मेकिंग ‘शक्तिमान’ के दिनों की याद दिलाती है हालांकि उसके भी वीडियो इफेक्ट्स इससे बेहतर थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed