{"_id":"598d8a854f1c1b1d218b4896","slug":"toilet-ek-prem-katha-review-starring-akshay-kumar-and-bhumi-pednekar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टॉयलेट एक प्रेम कथा रिव्यू: शौचालय के बिना तकलीफ भरी हो सकती है जिंदगी","category":{"title":"Movie Review","title_hn":"फिल्म समीक्षा","slug":"movie-review"}}
टॉयलेट एक प्रेम कथा रिव्यू: शौचालय के बिना तकलीफ भरी हो सकती है जिंदगी
Fri, 11 Aug 2017 04:27 PM IST
रवि बुले
रवि बुले
Updated Fri, 11 Aug 2017 04:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
शौचालय जरूरत है। इसके बिना जीवन तकलीफदेह हो सकता है। निर्देशक श्रीनारायण सिंह की फिल्म देखते हुए इस बात का गहरा एहसास होता है।
2 of 9
यह मनोरंजन, सामाजिक संदेश और सरकारी प्रयासों की मिलीजुली कहानी है, जिसमें सरकारी प्रोपगंडे का बिगुल लगातार बजता रहता है, लेकिन सिरे से कोई ठोस बात नहीं उभरती। फिल्म कई मौकों पर मनोरंजन की आड़ में सामाजिक विषयों के पाठ पढ़ाती नजर आती है। यह अखरता है।
3 of 9
लेखक-निर्देशक ने टॉयलेट की समस्या को स्वच्छता के सिरे से उतना नहीं उभारा जितना महिलाओं की प्रतिष्ठा और सम्मान से जोड़ा। असल में इस समस्या के प्रति देश-समाज का ध्यान सबसे पहले तब गया था जब मध्यप्रदेश के बैतूल से एक महिला द्वारा विवाह के दो-तीन दिनों में ही पति का घर छोड़ने की खबर आई थी क्योंकि ससुराल में शौचालय नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
फिल्म मथुरा के नजदीक एक गांव का जीवन दिखाती हुई केशव (अक्षय कुमार) और जया (भूमि पेडनेकर) के परस्पर आकर्षण, प्रेम और विवाह तक पहुंचती है। परंतु उतार-चढ़ाव तब शुरू होते हैं जब जया को पता चलता है कि केशव के घर में टॉयलेट नहीं है।
विज्ञापन
5 of 9
महिलाएं सूरज निकलने से खेतों में पहले जाती हैं। शुरुआत में केशव जया को ‘लोटा पार्टी’ का सदस्य बनने के लिए समझाता है और फिर खुद खेतों तथा गांव से गुजरने वाली ट्रेन में शौच के लिए ले जाता है। परंतु यह जुगाड़ समस्या का हल तो नहीं! अंततः जया उसे छोड़ कर चली जाती है और तभी लौटने की कसम खाती है जब घर में टॉयलेट बनवा लेगा। मगर क्या यह इतना आसान है? निर्देशक ने कहानी में ससुर को ‘असुर’ बनाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।