Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Mr. & Mrs. Mahi Movie Actress Janhvi Kapoor Talks About Intimacy After A Date Said HPV is a virus that spreads
{"_id":"66596bce23ab12a52f0b871d","slug":"mr-mrs-mahi-movie-actress-janhvi-kapoor-talks-about-intimacy-after-a-date-said-hpv-is-a-virus-that-spreads-2024-05-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Janhvi Kapoor: इंटमेसी से होने वाली बीमारियों पर जान्हवी ने फैलाई जागरूकता, शारीरिक संबंध न बनाने की दी सलाह?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Janhvi Kapoor: इंटमेसी से होने वाली बीमारियों पर जान्हवी ने फैलाई जागरूकता, शारीरिक संबंध न बनाने की दी सलाह?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Fri, 31 May 2024 11:49 AM IST
सार
जान्हवी कपूर ने राजकुमार राव के साथ स्क्रीन साझा की है। फिल्म में दोनों सितारे पति-पत्नी की भूमिका में दिखाई दिए हैं। इसी बीच जान्हवी का एक स्टैंड अप कॉमेडी वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। ये फिल्म आज 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में जान्हवी कपूर ने राजकुमार राव के साथ स्क्रीन साझा की है। फिल्म में दोनों सितारे पति-पत्नी की भूमिका में दिखाई दिए हैं। इसी बीच जान्हवी का एक स्टैंड अप कॉमेडी वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह मेकअप और नो मेकअप लुक की बजाय जीवन बदलने वाली जानकारी मांगती नजर आईं।
2 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
जान्हवी कपूर ने बातचीत के दौरान मजाकिया अंदाज में डेंटिंग पर बात की। साथ ही इंटमेसी से एचपीवी के संभावित प्रसार के बारे में चेतावनी दी। अभिनेत्री ने कहा, 'हे भगवान, कृपया मुझे यह बताना बंद करें कि मुझे कौन सा नो मेकअप और मेकअप लुक आजमाना चाहिए और मुझे कुछ जानकारी दें, जो शायद मेरी जान बचा सकती है, है ना? मुझे रेड फ्लैग के बारे में न बताएं।'
उन्होंने कहा, 'डेट तो अच्छी चली जाएगी, लेकिन आपको किस बात से सावधान रहने की जरूरत है? डेट अच्छी हो गई तो हम क्या करेंगे? एचपीवी एक वायरस है, जो फैलता है। त्वचा से त्वचा के संपर्क से यानी इंटमेसी से। हाथ मिलाने से नहीं, गाल खींचने से नहीं। हमारा मतलब वास्तव में इंटमेसी, त्वचा से त्वचा के संपर्क से है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
जान्हवी का ये वीडियो लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। यूजर्स का कहना है कि अभिनेत्री की स्टैंड अप कॉमेडी में कुछ भी मजेदार जैसा क्या है। एक यूजर ने लिखा, 'यह बहुत उबाऊ है।' एक अन्य ने लिखा, 'इसमें हंसने जैसा क्या है, हमें इस पर हंसना चाहिए?' उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। शरण शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में राजकुमार राव और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। इसके बाद वह जल्द ही साउथ फिल्म 'देवरा' में नजर आएंगी। उनके पास 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' भी है। इसमें वह वरुण धवन के साथ नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।