{"_id":"6683d98a6deafcfe580e02ec","slug":"mrunal-thakur-replaces-sonakshi-sinha-in-ajay-devgn-sanjay-dutt-starrer-son-of-sardaar-2-2024-07-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Son Of Sardaar 2: 'सन ऑफ सरदार 2' में सोनाक्षी सिन्हा हुईं रिप्लेस, स्कॉटलैंड में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग!","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Son Of Sardaar 2: 'सन ऑफ सरदार 2' में सोनाक्षी सिन्हा हुईं रिप्लेस, स्कॉटलैंड में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 02 Jul 2024 04:17 PM IST
सार
2012 में रिलीज हुई 'सन ऑफ सरदार' का सीक्वल 'सन ऑफ सरदार 2' जल्द आएगा। लेकिन इसकी स्टारकास्ट को लेकर थोड़े बदलाव किए गए हैं। फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' में अजय देवगन और संजय दत्त तो होंगे लेकिन सोनाक्षी सिन्हा नजर नहीं आएंगी। सोनाक्षी के हाथों से फिसलकर यह फिल्म अब किसी और अभिनेत्री के पास चली गई है। जानिए कौन सी अभिनेत्री अजय के साथ फिल्म में करेगी रोमांस।
विज्ञापन
1 of 4
फिल्म सन ऑफ सरदार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
2012 में रिलीज हुई 'सन ऑफ सरदार' का सीक्वल 'सन ऑफ सरदार 2' जल्द आएगा। लेकिन इसकी स्टारकास्ट को लेकर थोड़े बदलाव किए गए हैं। फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' में अजय देवगन और संजय दत्त तो होंगे लेकिन सोनाक्षी सिन्हा नजर नहीं आएंगी। सोनाक्षी के हाथों से फिसलकर यह फिल्म अब किसी और अभिनेत्री के पास चली गई है। जानिए कौन सी अभिनेत्री अजय के साथ फिल्म में करेगी रोमांस।
2 of 4
अजय देवगन-संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन और संजय दत्त की 2012 की कॉमेडी फिल्म 'सन ऑफ सरदार' का सीक्वल बनने जा रहा है। हालांकि, संजय और अजय दोनों कलाकार फिर से बिल्लू और जस्सी के रूप में नजर आएंगे, लेकिन इस बार की कहानी नई होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चूंकि बिल्लू और जस्सी के किरदार दर्शकों को पसंद आए थे, इसलिए दोनों कलाकारों के किरदारों के नाम वही बने रहने की उम्मीद है। 'सन ऑफ सरदार' में दोनों के बीच काफी मजेदार कॉमेडी देखने को मिली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग जल्द ही स्कॉटलैंड में शुरू होगी। अजय और संजय एक बार फिर एक मजेदार मुकाबले में नजर आएंगे, लेकिन इस बार सोनाक्षी सिन्हा की जगह लीड रोल में कोई और अभिनेत्री नजर आएंगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'सन ऑफ सरदार 2' में सोनाक्षी सिन्हा की जगह मृणाल ठाकुर नजर आएंगी। मृणाल अभिनेता अजय देवगन के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। फिल्म निर्माताओं ने 'सन ऑफ सरदार 2' के लिए अजय देवगन, संजय दत्त और मृणाल ठाकुर को चुन लिया है। फिल्म की शूटिंग स्कॉटलैंड में पूरे 50 दिनों तक चलेगी। स्कॉटलैंड अपने महलों, ऐतिहासिक शहरों, झीलों और समुद्र तटों के लिए प्रसिद्ध है, जहां 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के कई एपिसोड और हैरी पॉटर की प्रैंचाइजी की ज्यादातर शूटिंग हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सन ऑफ सरदार 2
- फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशन टीम ने इस साल फिल्म की शूटिंग के लिए कई सुंदर शहरों का भ्रमण किया था, जिनमें उन्होंने कुल्रॉस पैलेस से लेकर डौने कैसल, प्रेस्टन मिल और फॉकलैंड पैलेस जैसी जगहों का भ्रमण किया था। निर्देशक के दिमाग में जिस तरह का एक्शन और ड्रामा है, उसके लिए लोकेशन काफी शानदार होनी चाहिए। इसलिए उन्होंने स्कॉटलैंड को शूटिंग के लिए फाइनल किया है। अजय और मृणाल पर फिल्माए गए कुछ रोमांटिक गाने भी देश के खूबसूरत इलाकों में शूट किए जाएंगे। इस फिल्म का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा करेंगे। फिल्म की रिलीज डेट अभी तय नहीं हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।