सब्सक्राइब करें

Mufasa Box Office Collection Day 11: मुफासा की दहाड़ बरकरार, जानें 11वें दिन किया कितना कलेक्शन?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 30 Dec 2024 11:16 PM IST
सार

Mufasa Box Office Collection Day 11: ‘मुफासा द लॉयन किंग’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन पार कर लिया है। फिल्म विश्वस्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। आइए जानते हैं इसने 11वें दिन कितना कलेक्शन किया। 

विज्ञापन
Mufasa Box Office Collection Day 11 surpasses 100 crore collection in indian languages
मुफासा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हॉलीवुड फिल्म ‘मुफासा द लॉयन किंग’ भारतीय बॉक्स ऑफिर पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म 100 करोड़ के कलेक्शन को आंकड़े को भी पार कर चुकी है। यह फिल्म भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की कमाई में दूसरे हफ्ते बढ़त देखी गई, जिसकी बदौलत इसने सौ करोड़ रुपये के आंकड़े को आसानी से छू लिया। आइए जानते हैं 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर इसने कितना कलेक्शन किया।

Trending Videos
Mufasa Box Office Collection Day 11 surpasses 100 crore collection in indian languages
मुफासा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

11वें दिन का कलेक्शन
मुफासा की कमाई में वीकेंड पर एक अच्छी बढ़त देखी गई। शनिवार को फिल्म ने 9.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रविवार को यह आंकड़ा बढ़कर 11.6 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं, आज यानी सोमवार को इसमें गिरावट देखी गई। फिल्म ने 11वें दिन अब तक  5.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mufasa Box Office Collection Day 11 surpasses 100 crore collection in indian languages
मुफासा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विश्वस्तर पर अब तक कितनी कमाई की?
मुफासा के ग्लोबल कलेक्शन की बात की जाए तो फिल्म का कुल कलेक्शन दुनिया भर में अब तक 2805 करोड़ रुपये हो चुका है। भारत में भी यह 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म अभी भी बेहतर स्थिति में है। भारतीय फिल्मों में सिर्फ ‘पुष्पा 2’ डेली कलेक्शन के आंकड़ों में मुफासा से आगे चल रही है। वहीं, हालिया रिलीज ‘बेबी जॉन’ ज्यादा अच्छा प्रदर्शन मुफासा कर रही है। 


 
Mufasa Box Office Collection Day 11 surpasses 100 crore collection in indian languages
मुफासा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आइए जानते हैं सोमवार को किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से कितने का कलेक्शन किया: 

फिल्म कलेक्शन
पुष्पा 2 6.65 करोड़ रुपये
मुफासा 5.4 करोड़ रुपये
बेबी जॉन 1.85 करोड़ रुपये

 

विज्ञापन
Mufasa Box Office Collection Day 11 surpasses 100 crore collection in indian languages
फिल्म 'मुफासा द लायन किंग' का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने से बस चंद कदमों की दूरी पर मुफासा
मुफासा ने 20 दिसंबर को भारतीय सिनेमाघरों में दस्तक दिया। यह अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज हुई। यह फिल्म भारत में कमाई के मामले में ‘गॉडजिला वर्सेज कॉन्ग: द न्यू एम्पायर’ से बस चंद कदमों की दूरी पर है। गॉडजिला ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 109 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed