{"_id":"677ac67b74b2de3fef09fe5d","slug":"mufasa-box-office-collection-day-16-know-total-collection-film-breaks-one-more-hollywood-movie-earning-record-2025-01-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mufasa Collection Day 17: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर गरज रहा मुफासा, एक और हॉलीवुड फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mufasa Collection Day 17: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर गरज रहा मुफासा, एक और हॉलीवुड फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड
Sun, 05 Jan 2025 11:21 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:21 PM IST
सार
Mufasa Collection Day 17: ‘मुफासा’ लगातार भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। अपने 17वें दिन के कलेक्शन के साथ इसने एक और हॉलीवुड फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
विज्ञापन
मुफासा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘पुष्पा 2’ के बाद अगर कोई फिल्म है, जिसने भारतीय बॉक्स ऑफिस को हिला के रखा है तो वह है। ‘मुफासा द लॉयन किंग’ साल 2024 में भारत में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों में ‘मुफासा द लॉयन किंग’ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। यह पहले ही कई हॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। अब भारत में कमाई के मामले में इसने एक और फिल्म को पछाड़ दिया है। आइए जानते हैं इसके 17वें दिन के कलेक्शन के बारे में…
मुफासा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
17वें दिन का कलेक्शन
‘मुफासा’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 17 दिन हो चुके हैं। बावजूद इसके फिल्म काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को छुट्टियों का भी खूब फायदा मिला। डेली कलेक्शन की बात की जाए तो सिर्फ ‘पुष्पा 2’ ही इससे आगे है। ‘मुफासा’ ने वरुण धवन की ‘बेबी जॉन’ से कहीं ज्यादा बेहतर प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने 17वें दिन अब तक 5.34 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
यह खबर भी पढ़ें: Pushpa 2: 32वें दिन पुष्पा 2 ने रचा इतिहास, 1200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाली बनी पहली भारतीय फिल्म

हिंदी के दर्शकों को पसंद आई ‘मुफासा’
फिल्म ‘मुफासा द लॉयन किंग’ के हिंदी संस्करण ने देश में सबसे ज्यादा कमाई की और इसकी वजह फिल्म में शाहरुख खान की डबिंग को भी माना जा रहा है। यह फिल्म भारत में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज हुई थी, लेकिन कमाई के मामले में हिंदी भाषा अव्वल रही है। फिल्म ने सबसे ज्यादा हिंदी भाषा से कलेक्शन किया उसके बाद अंग्रेजी से। हिंदी भाषा से अभी तक मुफासा ने 46.75 करोड़ का कलेक्शन किया है।
यह खबर भी पढ़ें: Marco 100 Cr: ‘मार्को’ की बॉक्स ऑफिस पर धमाल सेंचुरी, मलयालम फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कमाल जारी

मुफासा: द लॉयन किंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुफासा का कुल कलेक्शन
‘मुफासा’ ने भारत में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से भर-भर के कमाई की। इसे छुट्टियों का भी भरपूर लाभ मिला। फिल्म के कुल कमाई की बात की जाए तो अब तक बॉक्स ऑफिस से मुफासा ने 136.59 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

इस हॉलीवुड फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड
फिल्म रिलीज के तीसरे हफ्ते शानदार कारोबार जारी रखा है। बीते साल रिलीज हॉलीवुड फिल्मों में भारत में अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘डेडपूल एंड वुल्वरिन’ रही है, जिसने सारी भाषाओं को मिलाकर कुल 128.40 करोड़ रुपये कमाए थे। ‘मुफासा द लॉयन किंग’ ने अब ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है।