{"_id":"698f51eb44b3ebb1550f5e09","slug":"mujhse-shaadi-karogi-to-jannat-these-films-given-nice-ideas-of-propose-on-valentine-day-2026-02-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Valentine Day Special: '2 स्टेट्स' से लेकर 'जन्नत' तक, इन फिल्मों में दिखाए गए प्रपोज करने के सबसे अलग तरीके","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Valentine Day Special: '2 स्टेट्स' से लेकर 'जन्नत' तक, इन फिल्मों में दिखाए गए प्रपोज करने के सबसे अलग तरीके
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 14 Feb 2026 10:12 AM IST
सार
Valentine Day Special: वैलेंटाइन डे के मौके पर हम आपको उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें कपल्स ने अपने पार्टनर को अलग ढंग से प्रपोज किया।
विज्ञापन
1 of 9
वैलेंटाइन डे पर खास
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
साल के दूसरे महीने फरवरी को प्यार का महीना कहा जाता है। इस महीने की 7 से लेकर 14 तक तारीखें काफी खास होती हैं। सबसे खास दिन 14 फरवरी होता है। इस दिन को वैलेंटाइन डे (प्रेम दिवस) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन कई प्रेमी और प्रेमिकाएं अपने पार्टनर से दिल की बात कहते हैं। कई पार्टनर अपने दिल की बात नहीं कह पाते हैं। ऐसे में हम आपके सामने कुछ फिल्मों का जिक्र कर रहे हैं, जिनसे आप अपने पार्टनर को प्रपोज करने के बेहतरीन आइडिया ले सकते हैं।
Trending Videos
2 of 9
2 स्टेट्स
- फोटो : सोशल मीडिया
2 स्टेट्स- 2014
इस फिल्म में अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट ने अहम किरदार निभाया है। दोनों के बीच कॉलेज में पढ़ते हुए दोस्ती होती है, फिर प्यार होता है। अर्जुन कपूर आलिया भट्ट के जॉब इंटरव्यू में पहुंचते हैं। यहां वह बिना लाग लपेट के आलिया से कहते हैं कि वो सिर्फ अनन्या के साथ ही अपनी जिंदगी बिताना चाहते हैं। यह सुनकर आलिया खुश हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 9
ये जवानी है दीवानी
- फोटो : सोशल मीडिया
ये जवानी है दीवानी- 2013
फिल्म में रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण को नए साल पर प्रपोज करते हैं। वह लंबे समय तक खुद को तलाशने के बाद दीपिका पादुकोण को चुनते हैं और अपने प्यार का इजहार करते हैं। वह बताते हैं कि दिल की बात सुनकर अपने प्यार को चुनना सबसे बड़ा साहस होता है।
4 of 9
बैंड बाजा बारा
- फोटो : सोशल मीडिया
बैंड बाजा बारात- 2010
इस फिल्म में रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा ने अहम किरदार निभाया है। दोनों मिलकर लोगों की शादी में सजावट का काम करते हैं। इस बीच दोनों को आपस में प्यार हो जाता है। रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा से कहते हैं 'तेरे बिना किसी चीज में मौज नहीं है, ना चाय में. ना चाउमीन में'। रणवीर की ये बात अनुष्का का दिल जीत लेती है।
विज्ञापन
5 of 9
माई नेम इज खान
- फोटो : सोशल मीडिया
माई नेम इज खान- 2010
इस फिल्म में शाहरुख खान बहुत ही प्यार से काजोल को प्रपोज करते हैं। शाहरुख, काजोल को शहर की ऊंची जगह पर ले जाते हैं। वह काजोल को शहर का सबसे अच्छा नजारा दिखाते हैं। काजोल यह नजारा देख कर हैरान हो जाती हैं। वह शाहरुख को शादी के लिए प्रपोज करती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।