Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Mukesh Khanna opened up on his equation with comedian Kapil Sharma and went on to call him uncultured
{"_id":"66fcd25c4f8d91a67206d731","slug":"mukesh-khanna-opened-up-on-his-equation-with-comedian-kapil-sharma-and-went-on-to-call-him-uncultured-2024-10-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mukesh Khanna: 'शक्तिमान' ने कपिल शर्मा को बताया असभ्य, अवॉर्ड शो में नमस्कार न करने पर भड़के अभिनेता","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mukesh Khanna: 'शक्तिमान' ने कपिल शर्मा को बताया असभ्य, अवॉर्ड शो में नमस्कार न करने पर भड़के अभिनेता
अपने मशहूर शो शक्तिमान से घर-घर में मशहूर हुए दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना अपने जुदा अंदाज और बेबाक बयानों को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते हैं। अभिनेता बॉलीवुड इंडस्ट्री में चर्चित हर विषय को लेकर अपनी राय जरूर रखते हैं। अब हाल ही में, मुकेश खन्ना ने कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की और उन्हें "असभ्य" कहा। उन्होंने कहा कि कपिल भले ही अच्छे कलाकार हों, लेकिन वह कॉमेडियन के साथ सहज नहीं हैं।
2 of 5
मुकेश खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
मुकेश खन्ना ने हाल ही में, बॉलीवुड ठिकाना को बताया कि उन्हें 'बिग बॉस' और 'द कपिल शर्मा शो' पसंद नहीं है क्योंकि उन्हें वे अश्लील लगते हैं। फिर उन्होंने एक घटना का जिक्र किया, जिसने कपिल के लिए उनकी भावनाओं को खराब कर दिया। अभिनेता ने कॉमेडी सर्कस के एक एपिसोड को याद किया, जिसमें कपिल ने शक्तिमान की पोशाक पहनी थी, और एक लड़की बिस्तर के बगल में उनका इंतजार कर रही थी।
3 of 5
मुकेश खन्ना
- फोटो : एक्स
मुकेश खन्ना ने आगे कहा, "मैंने कहा, 'क्या बकवास है!' हमने इस किरदार को इतना नेक बनाया है और आप दिखा रहे हैं कि चूंकि वह बिजी है, इसलिए वह लड़की के पास नहीं जा रहा है, नहीं तो वह लड़की का मनोरंजन कर रहा होता। आप यह सब सिर्फ कॉमेडी के लिए कर रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मुकेश खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने आगे बताया कि उन्होंने कृष्णा अभिषेक को फोन किया और इस सीन के बारे में पूछा। हालांकि, कृष्णा अभिषेक ने मुकेश खन्ना को बताया कि उन्हें पहले यह करना था, लेकिन कपिल ने उनसे यह काम छीन लिया।
विज्ञापन
5 of 5
मुकेश खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
मुकेश खन्ना ने एक और घटना का जिक्र किया, जब कपिल शोबिज में बिल्कुल नए थे। अभिनेता ने कहा, "हम एक अवॉर्ड शो में थे। मैं आगे की लाइन में बैठा था और कपिल 10-20 मिनट तक मेरे पास बैठे रहे, लेकिन एक बार भी मुझे हाय-हेलो नहीं किया। उन्होंने बस अपना अवॉर्ड लिया और चले गए। इसलिए मैंने कहा कि वह असभ्य हैं। आप खुद को इतना बड़ा क्यों समझते हैं? जब कोई व्यक्ति इस तरह का व्यवहार करता है, तो वह सम्मान खो देता है।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।