फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

GOAT: अब दर्शक घर बैठे उठा सकेंगे 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' का लुत्फ, इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी विजय की फिल्म

Wed, 02 Oct 2024 10:00 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 02 Oct 2024 10:00 AM IST
विज्ञापन
south superstar vijay film Greatest of all time aka the goat to release on ott on 3 october 2024 on netflix
फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorvijay

साउथ सुपरस्टार विजय की हालिया रिलीज फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जो लोग सिनेमाघरों में इस फिल्म को देखने से चूक गए हैं, अब वे घर बैठे ही फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं। अब फिल्म के ओटीटी प्रीमियर का निर्माताओं ने आधिकारिक एलान कर दिया है।

south superstar vijay film Greatest of all time aka the goat to release on ott on 3 october 2024 on netflix
फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorvijay

विजय की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म का निर्देशन फिल्म निर्माता वेंकट प्रभु ने किया है। द गोट अब जल्द ही अपना ओटीटी डेब्यू करने के लिए तैयार है। विजय की 'गोट' फिल्म 3 अक्तूबर को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर के लिए तैयार है, जिसकी घोषणा मंगलवार को सोशल मीडिया पर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने की। द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब नेटफ्लिक्स ने घोषणा की है कि द गोट 3 अक्तूबर से प्लॅटफॉम पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। यह फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में उपलब्ध होगी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)


south superstar vijay film Greatest of all time aka the goat to release on ott on 3 october 2024 on netflix
फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorvijay

'द गोट' एक एक्शन ड्रामा है, जिसमें विजय दोहरी भूमिका में हैं। यह फिल्म पूर्व एसएटीएस एजेंट गांधी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो थाईलैंड में अपने एक असाइनमेंट के दौरान व्यक्तिगत नुकसान से पीड़ित है। हालांकि, यह उसकी जिंदगी को हमेशा के लिए बदल देता है और अपने पद से इस्तीफा देने के कई वर्षों बाद अतीत गांधी को परेशान करने लगता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
south superstar vijay film Greatest of all time aka the goat to release on ott on 3 october 2024 on netflix
फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' - फोटो : एक्स @archanakalpathi ·

वेंकट प्रभु ने विजय के साथ मिलकर पहली बार द गोट का निर्देशन किया है। विजय के अलावा, फिल्म में प्रभुदेवा, मोहन, प्रशांत, लैला और स्नेहा भी हैं। फिल्म में वैभव और प्रेमगी जैसे वेंकट प्रभु की फिल्मों के सामान्य कलाकार भी हैं। अभिनेता योगी बाबू, मीनाक्षी चौधरी, अजमल आमिर, पार्वती नायर, जयराम युगेंद्रन वासुदेवन और अकिलन भी प्रमुख भूमिका में हैं।
 

विज्ञापन
south superstar vijay film Greatest of all time aka the goat to release on ott on 3 october 2024 on netflix
ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम - फोटो : एक्स:@vp_offl

इस फिल्म को एजीएस एंटरटेनमेंट लिमिटेड के बैनर तले कल्पति एस अघोरम, कल्पति एस गणेश और कल्पति एस सुरेश द्वारा निर्मित किया गया है। संगीत युवान शंकर राजा ने दिया है, जबकि सिद्धार्थ नूनी ने कैमरा संभाला है। वेंकट राजन फिल्म के संपादक हैं। वेंकट प्रभु ने विजी के साथ मिलकर संवाद लिखे हैं। 'द गोट' में तृषा और शिवकार्तिकेयन की कैमियो भूमिकाएं भी हैं। फिल्म को रिलीज होने पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed