Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
On Gandhi Jayanti know about These movies based on the life of Mahatma Gandhi will make you feel patriotic
{"_id":"66fc29260ec2791e950de418","slug":"on-gandhi-jayanti-know-about-these-movies-based-on-the-life-of-mahatma-gandhi-will-make-you-feel-patriotic-2024-10-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gandhi Jayanti: गांधी जयंती पर जानिए महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित ये फिल्में, देशभक्ति का करा देंगी एहसास","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Gandhi Jayanti: गांधी जयंती पर जानिए महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित ये फिल्में, देशभक्ति का करा देंगी एहसास
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Wed, 02 Oct 2024 09:36 AM IST
सार
लोग महात्मा गांधी जी के कामों और उनके आंदोलनों से जुड़ी बातों को जानना चाहते हैं। महात्मा गांधी की जयंती पर हम आपको बताएंगे ऐसी फिल्मों के बारे जो आपको महात्म गांधी के बारे में और अधिक जानने में मदद करेंगी। साथ ही उनके जीवन के महत्वपूर्ण किस्सों को भी सामने रखेंगी।
विज्ञापन
1 of 6
महात्मा गांधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्तूबर 1869 को उनका जन्म पोरबंदर, गुजरात में हुआ था। महात्मा गांधी को 'बापू' और 'राष्ट्रपिता' कहकर पुकारते हैं। बॉलीवुड में भी बापू के जीवन पर आधारित कई फिल्में बन चुकी हैं। गांधी जयंती के मौके पर गांधी जी के जीवन और चरित्र पर आधारित फिल्मों के बारे में लोगों को जानने की इच्छा होती है। आइए आपको बताते हैं, इन फिल्मों के बारे में जिनके जरिए हम 'गांधी' को समझ सकते हैं।
2 of 6
महात्मा गांधी
- फोटो : ट्विटर @@rashtrapitaa
गांधी
महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित फिल्म 'गांधी' मुख्य भूमिका में ब्रिटिश अभिनेता बेन किंग्सले थे। साल 1982 में फिल्म को रिचर्ड एटनबरो द्वारा निर्देशित किया गया था। फिल्म ने आठ ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए थे। ये फिल्म 30 नवंबर 1982 रिलीज हुई थी। ये फिल्म महात्मा गांधी के जीवन सार पर आधारित है।
नाइन ऑवर्स टू रामा
'नाइन ऑवर्स टू रामा' फिल्म साल 1963 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म भारतीय स्वतंत्रता नेता गांधी की हत्या के पहले के कुछ घंटों पर आधारित है। इस फिल्म में नाथूराम गोडसे की काल्पनिक कहानी और हत्या को रोकने के लिए पुलिस के प्रयासों को दिखाया गया है। यह स्टेनली वोलपर्ट के 1962 के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित हैं।
हे राम
भारतीय ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'हे राम' को निर्देशन और लेखन कमल हसन ने किया है। यह फिल्म भारत के विभाजन और नाथूराम गोडसे द्वारा महात्मा गांधी की हत्या को दर्शाती है। यह फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी। फिल्म में कमल हासन, शाहरुख खान, हेमा मालिनी, रानी मुखर्जी ने काम किया था।
लगे रहो मुन्ना भाई
राजकुमार हिरानी की कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'लगे रहो मुन्ना भाई' साल 2003 में आई थी। फिल्म में अंडरवर्ल्ड का डॉन महात्मा गांधी के दर्शन करना शुरू कर देता है। गांधी के साथ अपनी बातचीत के माध्यम से वह गांधीगिरी का अभ्यास करना शुरू कर देता है, ताकि आम लोगों की समस्याओं को सुलझा सके। इस फिल्म में संजय दत्त मुख्य भूमिका में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।