फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CINTAA ELECTIONS: मुकेश ऋषि, हेमंत पांडे ने फिल्म जगत को चौंकाया, सिन्टा के चुनाव में मिले सबसे ज्यादा वोट

Fri, 03 May 2024 06:30 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 03 May 2024 06:30 PM IST
विज्ञापन
Mukesh Rishi group emerged winner in Cine and Television Artists Association elections complete list
मुकेश ऋषि और हेमंत पांडे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी की हालिया रिलीज वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में एक दमदार भूमिका में नजर आए हिंदी और तेलुगु सिनेमा के कद्दावर अभिनेता मुकेश ऋषि ने मुंबई मनोरंजन जगत में काम करने वाले कलाकारों की सबसे बड़ी संस्था सिने एंड टेलीविजन आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (सिन्टा) में तख्ता पलट कर दिया है। दो दिन पहले हुए चुनाव में सबसे ज्यादा वोट पाने वाले मुकेश ऋषि इस संस्था को सिनेमा की मुख्य धारा में लाने और इसे सार्थक व प्रभावी बनाना चाहते हैं। सिन्टा के नए पदाधिकारियों का चयन भी उनके मुताबिक एक-दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा।

Mukesh Rishi group emerged winner in Cine and Television Artists Association elections complete list
सिन्टा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिने एंड टेलीविजन आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (सिन्टा) की कार्यकारिणी के चुनाव 1 मई को हुए। इस चुनाव में निवर्तमान कार्यकारिणी के सिर्फ दो सदस्य ही चुनाव जीत सके। बाकी सारे सदस्य प्रीति सप्रू और मुकेश ऋषि गुट के ही जीत गए। इस चुनाव में तीन निर्दलीयों की भी जीत हुई। मुकेश ऋषि को इस चुनाव में सबसे ज्यादा 539 वोट मिले। दूसरे नंबर पर अभिनेता हेमंत पांडे रहे जिन्हें 517 वोट मिले हैं। ये पूछे जाने पर कि सबसे ज्यादा वोट मिलने के बाद क्या अब सिन्टा के अध्यक्ष वह ही होंगे? ‘अमर उजाला’ से एक खास बातचीत में मुकेश ऋषि ने कहा, ‘ऐसा कुछ नहीं है। कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया जाएगा और इसके लिए हम एक दो दिन में बैठक करेंगे।’
The Broken News Season 2 Review: हिंदी चैनलों की अदावत में हिंदी ही बलिदान, चुनावी मुद्दे भुनाने से चूकी सीरीज

Mukesh Rishi group emerged winner in Cine and Television Artists Association elections complete list
अमित बहल, यशपाल शर्मा और जावेद जाफरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गौरतलब है कि सिन्टा के निर्वतमान अध्यक्ष अमित बहल हैं और वह भी इस चुनाव में हार चुके हैं। संगठन की कार्यकारिणी में कुल 15 सदस्य होते हैं और चुनाव में सबसे ज्यादा वोट पाने वाले 15 सदस्यों को ही इसमें जगह मिलती है। सप्रू-ऋषि गुट के 10 सदस्यों ने सबसे ज्यादा वोट पाकर कार्यकारिणी में बहुमत हासिल कर लिया है। अमित बहल गुट के जो दो सदस्य पहले 15 सदस्यों में अपनी जगह बनाने में सफल रहे, वे हैं यशपाल शर्मा और जावेद जाफरी। तीन निर्दलीय कलाकारों विकास वर्मा, साहिला चड्ढा और चंद्रप्रकाश ठाकुर ने भी ने कार्यकारिणी में जगह बनाई है।
Makarand Deshpande: आमिर की सादगी और शाहरुख के तेज से प्रभावित हैं मकरंद, बोले- दोनों स्टार हैं बेमिसाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Mukesh Rishi group emerged winner in Cine and Television Artists Association elections complete list
सिन्टा के नए सदस्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिन्टा के चुनाव में जीते कलाकारों के नाम और उनको मिले वोट इस प्रकार हैं:
 

कलाकार का नाम कुल मिले वोट
मुकेश ऋषि 539
हेमंत पांडे  517
पद्मिनी कोल्हापुरे  486
विकास वर्मा   485
पूनम ढिल्लों 477
दीपक पाराशर 460
कंवरजीत पेंटल  458
उपासना सिंह   454
पुनीत इस्सर   447
राकेश बेदी  430
अनिता राज   421
यशपाल शर्मा  421
साहिला चड्ढा 415
चंद्र प्रकाश ठाकुर  411
जावेद जाफरी  396

विज्ञापन
Mukesh Rishi group emerged winner in Cine and Television Artists Association elections complete list
मुकेश ऋषि - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मुंबई के फिल्म और टीवी कलाकारों की सबसे बड़ी संस्था रही सिन्टा पर हाल के दिनों में निष्क्रिय रहने और कलाकारों के हित में काम न कर पाने के आरोप भी लगते रहे हैं। नए कलाकारों की लंबे समय से मांग ये भी रही है कि मुंबई के निर्माताओं की बनने वाली फिल्मों, टीवी धारावाहिकों और वेब सीरीज में नए चेहरों की कास्टिंग की सूचना ही उन्हें समय रहते नहीं मिल पाती है और इसमें कास्टिंग डायरेक्टर्स की कंपनियों का आधिपत्य होता जा रहा है जो सिर्फ अपने परिचितों के ऑडिशन ही ऐसी मांग आने पर भेजते हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Raajan Modi (@raajanmodiofficial)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed