फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Munjya: अभय वर्मा ने शरवरी वाघ के साथ कीं शानदार तस्वीरें साझा, बोले- मुंजा अभिनेत्री उनकी तानी पार्टनर हैं

Thu, 12 Sep 2024 01:22 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 12 Sep 2024 01:22 PM IST
सार

हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'मुंजा' में शरवरी वाघ और अभय वर्मा ने बेहतरीन अभिनय से सभी का दिल जीता। वहीं अभय वर्मा और शरवरी वाघ ने हाल ही में अपनी फिल्म मुंजा के टीवी प्रीमियर की सफलता का जश्न मनाया। अभय ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जश्न की शानदार तस्वीरें साझा की हैं।

विज्ञापन
Munjya Abhay Verma Says Co Star Sharvari Wagh His Tani Partner From Rab Ne Bana Di Jodi
शरवरी वाघ-अभय वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम@verma.abhay_

फिल्म 'मुंजा' कलाकार - फोटो : इंस्टाग्राम@verma.abhay_
अभय वर्मा और शरवरी वाघ की हॉरर-कॉमेडी फिल्म मुंजा काफी हिट रही है। पिछले महीने ओटीटी पर रिलीज होने के बाद, हाल ही में फिल्म का टीवी प्रीमियर हुआ। फिल्म मुंजा के सभी कलाकारों ने फिल्म की सफलता का जश्न मनाया, तो अभय ने फिल्म की सराहना करने वाले दर्शकों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शरवरी के अलाला मुंजा के बाकी सह-कलाकारों के साथ तस्वीरें साझा कीं और दोनों की जोड़ी को 'तानी पार्टनर' कहा।
 
Munjya Abhay Verma Says Co Star Sharvari Wagh His Tani Partner From Rab Ne Bana Di Jodi
शरवरी वाघ-अभय वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम@verma.abhay_
अभय वर्मा और शरवरी वाघ ने हाल ही में अपनी फिल्म मुंजा के टीवी प्रीमियर की सफलता का जश्न मनाया। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जश्न की कई शानदार तस्वीरें साझा कीं। पहली तस्वीर में दोनों को एक साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान अभय ने कहा, "मुंजा के प्रीमियर को सबसे बड़ा बनाने के लिए आप सभी को प्यार।" 

विज्ञापन
विज्ञापन
Munjya Abhay Verma Says Co Star Sharvari Wagh His Tani Partner From Rab Ne Bana Di Jodi
फिल्म मुंजा कलाकार - फोटो : इंस्टाग्राम@verma.abhay_
दूसरी तस्वीर में दोनों कलाकार एक पोस्टर कटआउट के पास पोज देते नजर आए। अभय ने शरवरी की सराहना करते हुए लिखा, "तानी पार्टनर टू माई सूरी पप्पे।" अभय ने साल 2008 की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म रब ने बना दी जोड़ी का संदर्भ अपने और शरवरी के लिए इस्तेमाल किया। इस फिल्म में शाहरुख खान ने सुरिंदर साहनी (सूरी) और राज कपूर दोनों की भूमिका निभाई थी वहीं अनुष्का शर्मा ने तानी की भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
Munjya Abhay Verma Says Co Star Sharvari Wagh His Tani Partner From Rab Ne Bana Di Jodi
फिल्म मुंजा कलाकार - फोटो : इंस्टाग्राम@verma.abhay_
इन सभी तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि अभय वर्मा और उनके सभी मुंजा कलाकार तस्वीर में पूरी टीम के साथ केक काट रहे हैं और बेहद खुश नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ, अभय ने लिखा, "यह निश्चित रूप से मेरे जन्मदिन का केक काटने से कहीं ज्यादा अनुभव रहा। मुंजा में अभय और शरवरी के अलावा मोना सिंह ने भी फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुंजा आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित एक हॉरर कॉमेडी है और मैडॉक फिल्म्स के अलौकिक ब्रह्मांड का हिस्सा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंजा की आपार सफलता के बाद, अभय को शाहरुख खान की किंग में कास्ट किया जा सकता है।
Malaika Father Death: अनिल मेहता के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचा परिवार, अर्जुन के साथ दिखीं मलाइका
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed