फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन मुस्लिम अभिनेत्रियों ने हिंदू नाम रखकर कमाई खूब शोहरत, जानिए कौन हैं वो?

Tue, 15 Apr 2025 03:19 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 15 Apr 2025 03:19 PM IST
सार

Muslim Actress With Hindu Name: बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने अपना नाम बदलकर इंडस्ट्री में पहचान बनाई है। उनके नाम से लोग उन्हें हिंदू समझते हैं, लेकिन वास्तव में वह मुस्लिम हैं। जानते हैं उनमें से कुछ अभिनेत्रियों का नाम… 
 

विज्ञापन
Muslim Actress with hindu name tabu madhubala meena kumari manyata dutt reena roy
इन मुस्लिम अभिनेत्रियों के है हिंदू नाम - फोटो : एक्स और इंस्टाग्राम

बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां हुईं, जिन्होंने अपनी अदाकारी और खूबसूरती से लोगों को दीवाना बना दिया। उनके अभिनय की लोग आज भी सराहना करते हैं। हम बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों को बारे में जानेंगे, जिनके नाम को सुनकर लगता है कि वो हिंदू है, लेकिन हकीकत में वह मुस्लिम हैं। इन सभी ने अपना नाम बदलकर इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई और खूब नाम कमाया। पढ़टे हैं उनके नाम:

Muslim Actress with hindu name tabu madhubala meena kumari manyata dutt reena roy
तब्बू - फोटो : इंस्टाग्राम@tabutiful

तब्बू
अभिनेत्री तब्बू ने बॉलीवुड ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनकी खूबसूरती और एक्टिंग के लाखों दीवाने हैं। उन्होंने कई हिट और सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। अभिनेत्री का असली नाम तबस्सुम फातिमा है।

Muslim Actress with hindu name tabu madhubala meena kumari manyata dutt reena roy
रीना रॉय - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic

रीना रॉय
80 के दशक की अभिनेत्री रीना रॉय ने अपनी अदाकारी से बहुतों को प्रभावित किया है। उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं। अभिनेत्री ने का असली नाम सायरा अली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Muslim Actress with hindu name tabu madhubala meena kumari manyata dutt reena roy
मीना कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया

मीना कुमारी
हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री मीना कुमारी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। ‘ट्रेजडी क्वीन’ के नाम से मशहूर अभिनेत्री को भारत की सबसे लोकप्रिय और प्रतिष्ठित अभिनेत्रियों में से एक माना जाता हैं। उनकी अदाकारी और खूबसूरती का आज भी लोग तारीफ करते हैं। अभिनेत्री का असली नाम मीना कुमारी नहीं, बल्कि ‘महजबीं बानो’ था। अपने 33 साल के करियर में उन्होंने 90 से ज्यादा फिल्में की हैं।

विज्ञापन
Muslim Actress with hindu name tabu madhubala meena kumari manyata dutt reena roy
मधुबाला - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic

मधुबाला
मधुबाला के अभिनय कौशल और सुंदरता की प्रशंसा करते हुए आज भी लोग नहीं थकते। उन्होंने भारतीय सिनेमा में अतुलनीय योगदान दिया है। वह अपने दौर की सबसे लोकप्रिय और सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। मधुबाला का असली नाम मुमताज जहां बेगम देहलवी था। हालांकि, लंबे समय तक उनके प्रशंसक उन्हें नाम की वजह से हिंदू ही समझते रहे हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed