{"_id":"64b23d061147145e1c0453f8","slug":"naagin-7-not-priyanka-chahar-choudhary-or-sumbul-touqueer-daisy-shah-will-be-seen-in-the-lead-role-2023-07-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Naagin 7: 'नागिन 7' से कटा प्रियंका चाहर-सुंबुल तौकीर का पत्ता, लीड रोल के लिए फाइनल हुई ये हसीना?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Naagin 7: 'नागिन 7' से कटा प्रियंका चाहर-सुंबुल तौकीर का पत्ता, लीड रोल के लिए फाइनल हुई ये हसीना?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:10 PM IST
सार
एकता कपूर के शो 'नागिन 7' में लीड रोल के लिए प्रियंका चाहर चौधरी और सुंबुल तौकीर खान का नाम सामने आ चुका है। हालांकि, अब इन दोनों हसीनाओं का पत्ता काटते हुए इस एक्ट्रेस के शेषनागिन बनने की खबरें हैं।
विज्ञापन
1 of 5
नागिन 7
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
टेलीविजन की जानी-मानी निर्माता एकता कपूर जल्द ही नागिन फ्रेंचाइजी की अगली किस्त 'नागिन 7' लेकर आ रही हैं। बीते दिन इसका एक प्रोमो जारी किया गया, जिसमें शेषनागिन की एक झलक देखने को मिली। हालांकि, इसमें एक्ट्रेस के चेहरे को रिवील नहीं किया गया। वहीं, इस प्रोमो के सामने आने के बाद से ही फैंस नई नागिन को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। इसके लिए अब तक प्रियंका चाहर चौधरी, सुंबुल तौकीर खान और निमृत कौर आहलूवालिया का नाम सामने आ चुका है। हालांकि, अब इन तीनों ही हसीनाओं को पछाड़ इस बॉलीवुड हसीना के नागिन बनने की खबरें हैं।
2 of 5
डेजी शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट के मुताबिक, 'नागिन 7' में लीड रोल में कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड हसीना डेजी शाह नजर आने वाली हैं। खबरों के अनुसार, डेजी ने हाल ही में 'खतरों के खिलाड़ी 13' की शूटिंग पूरी की है, और रियलिटी शो के साथ टीवी नॉन-फिक्शन स्पेस में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। खबरें हैं कि डेजी शाह टीवी फिक्शन की शुरुआत करने के लिए 'नागिन 7' के मेकर्स से बात कर रही हैं।
3 of 5
डेजी शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
'नागिन 7' से जुड़े एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, निर्माता डेजी के साथ चर्चा कर रहे हैं, और डील जल्द ही तय होने की उम्मीद है। एक्ट्रेस और मेकर्स दोनों ही इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी देने के इच्छुक हैं। शो को लेकर बाकी कास्टिंग पर भी चर्चा जारी है। हालांकि, 'जय हो' एक्ट्रेस ने अब तक इन खबरों पर कोई टिप्पणी नहीं की है। वहीं, डेजी ने अपने हालिया इंटरव्यू में रियलिटी शो करने और फिल्मों से टीवी में कदम रखने के बारे में बात की थी।
डेजी ने कहा था कि वह हमेशा से 'खतरों के खिलाड़ी 13' करना चाहती थीं, क्योंकि इससे उन्हें अपनी सीमाओं से आगे बढ़ने और इस प्रक्रिया में नई चीजें सीखने का मौका मिला। इस बीच, डेजी शाह, 'बिग बॉस 16' के कंटेस्टेंट शिव ठाकरे के साथ अपनी नजदीकी के कारण भी लोगों का ध्यान खींच रही हैं।
'नागिन 7' के हालिया रिलीज हुए प्रोमो में तेजस्वी प्रकाश शो को अलविदा कहती नजर आईं। एक्ट्रेस को कहते सुना गया कि अब आप ही लिखेंगे इस ब्रह्माण में नई शिव नागिन की कहानी। कौन होगी वो नागिनों की नागिन, दिव्यदृष्टि, दिव्यशक्ति, शिवनागिन। वहीं, प्रोमों में नागिन का आउटफिट पहने हुए एक औरत शिवलिंग की और बढ़ती नजर आई, लेकिन उसके चेहरे को रिवील नहीं किया गया। प्रोमो देखने के बाद से ही फैंस नई नागिन का नाम जानने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।