फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nafisa Ali: शादी से बाद पहले ही दिन ससुराल से निकाल दी गई थीं नफीसा, तब कौन बना था सहारा

Wed, 18 Jan 2023 11:11 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 18 Jan 2023 11:11 AM IST
विज्ञापन
Nafisa Ali Birth anniversary know actress love story with Ravinder Singh Sodhi and unknown facts about her lif
नफीसा - फोटो : social media
बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस नफीसा अली का जीवन काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। इसके बावजूद नफीसा ने डटकर हर परिस्थति का सामना किया है। नफीसा 1976 में मिस इंडिया चुनी गई थीं। तैराकी में भी वह चैंपियन रह चुकी हैं। उनका प्रोफेशनल करियर काफी बेहतर था। वह अपनी बेबाक बातों के लिए भी जानी जाती हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि पहले दिन ही ससुराल वालों ने उन्हें घर से बाहर कर दिया था। आइए जानते हैं नफीसा से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से-

 
Nafisa Ali Birth anniversary know actress love story with Ravinder Singh Sodhi and unknown facts about her lif
नफीसा अली - फोटो : social media

नफीसा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म  जन्म 18 जनवरी 1957 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुआ था। नफीसा के पिता अहमद अली, बंगाली मुसलमान है, जबकि उनकी माता फिलोमना एक रोमन कैथोलिक हैं। नफीसा के दादा एस वाजिद अली बंगाली के प्रसिद्ध लेखकों में से एक थे।  तो वहीं नफीसा की बुआ जैब-उन-निशा-हमीदुल्लाह एक पाकिस्तानी जर्नलिस्ट हैं। 

Nafisa Ali Birth anniversary know actress love story with Ravinder Singh Sodhi and unknown facts about her lif
नफीसा अली - फोटो : social media

नफीसा के प्यार की कहानी कुछ ऐसे शुरू हुई, जैसे फिल्मों में होती है। 80-90 दश्क की फेमस एक्ट्रेस नफीसा एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती थीं और रविंदर सिंह सोढ़ी सिख परिवार से आते थे। दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन शादी में धर्म आड़े आ रहा था। नफीसा और रविंदर की शादी के लिए दोनों परिवारों ने रजामंदी नहीं दी, जिसके चलते नफीसा और रविंदर ने कोर्ट मैरिज कर लिया। शादी के बाद रविंदर अपनी पत्नी नफीसा को लेकर अपने घर गए, लेकिन नफीसा के घर में घुसते ही उनकी मां ने उन्हें बाहर कर के दरवाजा बंद कर दिया और घर में घुसने की इजाजत नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nafisa Ali Birth anniversary know actress love story with Ravinder Singh Sodhi and unknown facts about her lif
नफीसा अली - फोटो : social media

वो कहावत है ना कि सच्चे प्यार के बीच लाख परेशानियां आ जाए, लेकिन वह सफल जरूर होता है। ऐसा ही नफीसा और रविंदर के रिश्ते के साथ भी हुआ। जब नफीसा की सास ने उन्हें घर में रहने की इजाजत नहीं दी तो वह रविंदर के दोस्तों के घर पर रहने लगीं, लेकिन कुछ वक्त के बाद उनकी सास और जेठ आकर उन्हें ससुराल ले गए और दोबारा पूरे रिति-रिवाज के साथ उनकी शादी की गई। शादी के 18 साल बाद उन्होंने फिर से फिल्मों में वापसी की। साल 2018 में नफीसा को कैंसर हो गया, हालांकि उन्होंने कैंसर से भी जंग जीत ली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed