फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kalki 2898 AD: उत्तरी अमेरिका में 'कल्कि 2898 एडी' की छप्परफाड़ कमाई, राजामौली की आरआरआरआर को पछाड़ा

Thu, 27 Jun 2024 09:50 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 27 Jun 2024 09:50 PM IST
विज्ञापन
Nag Ashwin Kalki 2898 AD has outgrossed SS Rajamouli RRR to score the biggest premiere in North America
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लंबे इंतजार के बाद 27 जून यानी आज आखिरकार 'कल्कि 2898 एडी' रिलीज हो गई। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का शानदार प्रतिक्रिया मिली है। एडवांस बुकिंग में ही इस फिल्म ने 50 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर बड़ा कारनामा कर दिया था। फिल्म ने ओपनिंग डे पर भी शानदार कलेक्शन किया है। निर्देशक नाग अश्विन की 'कल्कि 2898 एडी' ने एसएस राजामौली की पीरियड एक्शन ड्रामा आर.आर.आर. को पछाड़कर उत्तरी अमेरिका में किसी भारतीय फिल्म का सबसे बड़ा प्रीमियर हासिल किया है।

Nag Ashwin Kalki 2898 AD has outgrossed SS Rajamouli RRR to score the biggest premiere in North America
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जूनियर एन.टी.आर और राम चरण की फिल्म 'आर.आर.आर' ने मार्च 2022 में अपने उत्तरी अमेरिका प्रीमियर पर 33 लाख डॉलर का कलेक्शन किया था। अब, दो साल बाद, कल्कि ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रात 9 बजे तक, फिल्म ने 3.65 डॉलर (30.50 करोड़) की कमाई की और नॉर्थ अमेरिका में अपने प्रीमियर डे पर 40 लाख डॉलर की कमाई करने की ओर बढ़ रही है।

Nag Ashwin Kalki 2898 AD has outgrossed SS Rajamouli RRR to score the biggest premiere in North America
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'कल्कि 2898 एडी' ने पूरे सप्ताहांत में प्री-सेल में 42.5 लाख डॉलर कमाए और यह उत्तरी अमेरिका में इस सप्ताहांत की टॉप 10 फिल्मों में शामिल हो सकती है। रिकॉर्ड के अनुसार, एसएस राजामौली और प्रभास की 'बाहुबली '2 उत्तरी अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है, जिसकी कमाई लगभग दो करोड़ 20 लाख डॉलर है, उसके बाद शाहरुख खान की 'पठान' 1 करोड़ 75 लाख मिलियन डॉलर और 'जवान' 1 करोड़ 52 लाख मिलियन डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nag Ashwin Kalki 2898 AD has outgrossed SS Rajamouli RRR to score the biggest premiere in North America
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'कल्कि 2898 एडी' टॉप 3 में जगह बनाने की कोशिश करेगी। इस बीच, फिल्म ने भारत में शानदार शुरुआत की है और विदेशों में शानदार शुरुआत के साथ, दुनिया भर में इसकी शुरुआत 200 करोड़ के आसपास होने की उम्मीद है। अगर यह पहले दिन 200 करोड़ की कमाई कर लेती है, तो यह उपलब्धि हासिल करने वाली तीसरी भारतीय फिल्म होगी। कल्कि 2898 एडी' को लेकर सोशल मीडिया पर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Kanguva: 'कंगुवा' की रिलीज की तारीख से उठा पर्दा, रजनीकांत की 'वेट्टैयन' से बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगे सूर्या

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed