साउथ सुपरस्टार सूर्या इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कंगुवा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फैंस बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में सूर्या के साथ बॉबी देओल और दिशा पाटनी मुख्य भूमिकाओं में हैं। निर्माता पहले ही इस फिल्म का टीजर जारी कर चुके हैं, जिसमें सूर्या और बॉबी देओल का दमदार अंदाज देखने को मिला था। वहीं अब निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज की तारीख से भी पर्दा उठा दिया है। यह फिल्म बड़े पर्दे रजनीकांत की 'वेट्टैयन' से भिड़ेगी।
Kanguva: 'कंगुवा' की रिलीज की तारीख से उठा पर्दा, रजनीकांत की 'वेट्टैयन' से बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगे सूर्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूर्या को सिनेमाघरों में कोई हिट फिल्म मिले हुए काफी समय हो गया है। प्रशंसकों को अभिनेता की आगामी फिल्म 'कंगुवा' से बहुत उम्मीदें हैं। इस पीरियड एक्शन ड्रामा का निर्देशन सिरुथाई शिवा कर रहे हैं। यह फिल्म पिछले जन्म की कहानी पर आधारित है और यह सूर्या के करियर की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है। गुरुवार, 27 जून को 'कंगुवा' के निर्माताओं ने अपनी प्रत्याशित फिल्म की रिलीज की तारीख का खुलासा किया। 'कंगुवा' इस साल दशहरा के त्यौहार के दौरान दुनिया भर में रिलीज होगी। रिलीज डेट के साथ फिल्म का नया पोस्टर भी साझा किया गया है। नए पोस्टर के साथ कंगुवा के निर्माताओं ने रिलीज की तारीख की शानदार घोषणा की है। फिल्म 10 अक्तूबर 2024 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
निर्माताओं ने नया पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'योद्धा राजा का स्वागत करने के लिए खुद को तैयार रखें। हमारा कंगुवा 10 अक्तूबर, 2024 से आपके दिलों और स्क्रीन पर छाने के लिए तैयार है।' एक और प्रशंसक फिल्म की रिलीज डेट पाकर उत्साहित हैं तो वहीं कई प्रशंसक निराश भी हैं, क्योंकि इस फिल्म को पर्दे पर दो बड़ी फिल्मों से टकराना होगा। सूर्या की 'कंगुवा' बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की 'वेट्टैयन' से भिड़ेगी। साथ ही इस फिल्म को आलिया भट्ट की बॉलीवुड फिल्म 'जिगरा' का सामना भी करना होगा। रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की 'वेट्टैयन' 10 अक्तूबर को रिलीज होगी। वहीं आलिया भट्ट की 'जिगरा' 11 अक्तूबर को रिलीज होगी।
वहीं अब जल्द ही फिल्म के टीजर रिलीज होने की उम्मीद जताई जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, टीजर रिलीज के लिए निर्माताओं ने खास योजना बनाई है। इस फिल्म के जरिए बॉबी देओल अपना साउथ डेब्यू कर रहे हैं। आखिरी बार उन्हें रणबीर कपूर और संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' में देखा गया था, जिसमें उन्हें उनकी अदाकारी के लिए सराहा गया। वहीं इस फिल्म में सूर्या कंगुवा उर्फ कंगा की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं बॉबी देओल फिल्म में उधिरन के रूप में नजर आएंगे। यह फिल्म 10 भाषाओं में रिलीज होने वाली है। फिल्म में सूर्या भी एक से ज्यादा भूमिकाओं में नजर आएंगे।
निर्देशक सिरुथाई शिवा की 'कंगुवा' एक महत्वाकांक्षी फैंटसी एक्शन है फिल्म है, जिसे कथित तौर पर 300 करोड़ रुपये से अधिक के भारी बजट पर तैयार किया गया है। फिल्म में सूर्या और बॉबी देओल के अलावा दिशा पटानी, नटराजन सुब्रमण्यम, जगपति बाबू, योगी बाबू, रेडिन किंग्सले, कोवई सरला, आनंदराज, मारीमुथु, दीपा वेंकट, रवि राघवेंद्र और केएस रविकुमार सहायक भूमिकाओं में नजर आएंगे।