बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'चंदू चैंपियन' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित एक बायोग्राफिकल ड्रामा है। अब अभिनेता ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने इस समय के महान व्यक्ति मुरलीकांत पेटकर का आभार व्यक्त किया है।
Kartik Aaryan: कार्तिक ने साझा किया मुरलीकांत पेटकर से मुलाकात का किस्सा, बोले- 'चंदू चैंपियन' बन जीवन हुआ सफल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदू चैंपियन में कार्तिक आर्यन के साथ विजय राज, भुवन अरोड़ा, यशपाल शर्मा, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े और अन्य भी हैं। आज, 27 जून को कार्तिक आर्यन ने चंदू चैंपियन की शूटिंग के दौरान मुरलीकांत पेटकर से अपनी पहली मुलाकात का एक बीटीएस वीडियो साझा किया। अभिनेता ने दूसरी मंजिल पर हो रही अपनी शूटिंग को याद किया और बताया कि कैसे असल जिंदगी के हीरो ने लिफ्ट के बजाय सीढ़ियों से जाने की बात कही थी। कार्तिक, मुरलीकांत पेटकर के व्यवहार को देखकर हैरान थे।
कार्तिक आर्यन ने मुरलीकांत पेटकर की बहुत मजबूत इच्छाशक्ति और उनकी ऐतिहासिक उपलब्धियों के बारे में और विनम्र स्वभाव की प्रशंसा की। साझा किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि निर्देशक कबीर खान द्वारा ओलंपिक चैंपियन के परिवार का गर्मजोशी से स्वागत किया जाता है। शूटिंग के दौरान कार्तिक को उनके काम के लिए भी सराहा गया। अभिनेता को वास्तविक जीवन के नायक से भी सराहना मिली और कार्तिक ने इस सराहना को अपने लिए पदक बताया।
वीडियो को साझा करते हुए कार्तिक ने एक लंबा नोट भी लिखा। उन्होंने नोट में लिखा, 'मैं कल्पना भी नहीं कर सकता था कि मेरे जैसा कोई गैर तैराक पैरों के इस्तेमाल के बिना तैर सकता है, मिलिए उस असली चैंपियन मुरलीकांत पेटकर से, जिन्होंने मुझे असंभव को संभव करने के लिए प्रेरित किया। सबसे पहले, आप जैसे हैं और एक जीवित प्रेरणा बनने के लिए आपका धन्यवाद। आपकी कहानी सभी के लिए जानना महत्वपूर्ण थी, हर किसी को खुद पर विश्वास दिलाना। जब कबीर सर ने पहली बार चंदू चैंपियन की कहानी सुनाई तो मुझे विश्वास नहीं हुआ कि यह एक सच्ची कहानी हो सकती है। आपने एक जिंदगी में अनेक जिंदगियां जी हैं।'
A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)
अभिनेता ने आगे लिखा, 'आपकी कहानी पर पहले तो यकीन न कर पाने से लेकर करीब दो साल तक आपकी असाधारण जिंदगी जीने तक, यह एक अविश्वसनीय अनुभव और बेहद सम्मान की बात है। जब से आप मेरी जिदंगी में आए हैं, तब से मेरी जिंदगी बदल गई है। मुझे अपने काम के लिए पहले कभी इतना प्यार और सराहना नहीं मिली, जितनी मुझे चंदू चैंपियन के लिए मिल रही है। यह बहुत ही अभिभूत करने वाला है। मैं वास्तव में भाग्यशाली हूं कि मुझे आपसे मिलने और आपके जीवन के कुछ अविश्वसनीय, जादुई और प्रेरक क्षणों को फिर से जीने का अवसर मिला। अभिनेता बनना सफल हो गया, आपका आभार, चंदू चैंपियन।'