फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kalki 2898 AD: असल जिंदगी के अलावा 'कल्कि 2898 एडी' में मां बनीं दीपिका, 'सुमति' बन बटोरीं दर्शकों की तालियां

Thu, 27 Jun 2024 07:38 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 27 Jun 2024 07:38 PM IST
विज्ञापन
Kalki 2898 AD Deepika Padukone playing a mother role starring prabhas Amitabh Bachchan Film
कल्कि 2898 एडी - फोटो : सोशल मीडिया

नाग अश्विन की साइंस-फिक्शन डायस्टोपियन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' ने आज यानी 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी है। प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन अभिनीत इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म में दीपिका एक मां की भूमिका निभा रही हैं और हर कोई उनके अभिनय की खूब तारीफ कर रहा है। असल जिंदगी में भी दीपिका जल्द ही मां बनने वाली हैं। ऐसे में फिल्म में भी उन्होंने अपने किरदार से सबका दिल जीत लिया है।

Kalki 2898 AD Deepika Padukone playing a mother role starring prabhas Amitabh Bachchan Film
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत साउथ सिनेमा से ही की थी। आगे चलकर अभिनेत्री ने बॉलीवुड का रुख किया और छा गईं। अब एक बार फिर सालों बाद दीपिका पादुकोण किसी साउथ इंडियन फिल्म में नजर आई हैं। हालांकि, यह पैन इंडिया फिल्म है, जो हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज हुई है।

Kalki 2898 AD Deepika Padukone playing a mother role starring prabhas Amitabh Bachchan Film
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में एंट्री काशी से होती है, लेकिन इंटरवल के बाद दर्शकों के सामने एक नए संसार की कहानी सामने आती है, जिसका नाम शम्बाला है। यह आम संसार से छिपाकर रखी गई एक जगह है। यहां वो लोग हैं, जो तबाह होने जा रही दुनिया के आखिरी छोर पर एक उम्मीद के सहारे जिंदा हैं। फर्स्ट ऑफ में यही दिखाया गया है। फिल्म में दीपिका सुमति की भूमिका निभा रही है, जिसके गर्भ में पल रहा बच्चा साधारण नहीं है। आगे की कहानी फिल्म के सेकेंड हाफ में दिखाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kalki 2898 AD Deepika Padukone playing a mother role starring prabhas Amitabh Bachchan Film
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म के सेकेंड हाफ में कॉम्प्लेक्स से बचकर भाग निकली सुमति पर बाउंटी है, जिसके लिए भैरव उसे पकड़ना चाहता है। कॉम्प्लेक्स के लिए सुमति एक बहुमूल्य एक्सपरिमेंट है और अश्वत्थामा के लिए अगले अवतार की मां, इसलिए वो हमेशा सुमति की रक्षा में तैयार है। एक तरफ दीपिका असल जिंदगी में भी मां बनने वाली हैं। वहीं, फिल्म में उनकी मां की छवि ने दर्शकों की खूब सराहना बटोरी है।

विज्ञापन
Kalki 2898 AD Deepika Padukone playing a mother role starring prabhas Amitabh Bachchan Film
‘कल्कि 2898 एडी’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कल्कि 2898 एडी' को लेकर सोशल मीडिया पर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। एक्स पर यूजर्स इसे प्रभास की सर्वश्रेष्ठ फिल्म बता रहे हैं। साउथ में सुबह चार बजे से ही दर्शक इस फिल्म को देखने पहुंचने लगे। एक इंटरव्यू में दीपिका ने मां बनने को लेकर कहा था, "मां बनना विवाहित होने से बढ़कर है। यही मैं उन लोगों से सुनती हूं जिनके बच्चे हैं। बेशक, यह किसी न किसी समय होगा लेकिन नहीं, मुझे लगता है कि हर महिलाओं को इस स्थिति से गुजरना है। मुझे लगता है कि जिस दिन हम औरत से बच्चे को लेकर सवाल पूछना बंद कर देंगे, उसी दिन हम बदलाव लाएंगे।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed