फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amol Palekar: अमोल पालेकर की आत्मकथा ‘व्यू फाइंडर ए मेमॉयर’ का हुआ विमोचन, नाना पाटेकर ने बताया बेहतरीन इंसान

Sat, 23 Nov 2024 10:04 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 23 Nov 2024 10:04 PM IST
सार

Amol Palekar: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और निर्देशक अमोल पालेकर की आत्मकथा ‘व्यू फाइंडर ए मेमॉयर’ को आज मुंबई में लॉन्च किया गया। इस दौरान अभिनेता नाना पाटेकर भी वहां मौजूद रहें। नाना पाटेकर ने किताब के लॉन्च के बाद अपने और पालेकर के रिश्ते के बारे में बताया।
 

विज्ञापन
Nana patekar at launch of veteran artist amol palekar autobiography viewfinder a memoir shared thoughts
अमोल पालेकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अमोल पालेकर 24 नवंबर को अपना 80वां जन्मदिन मनाएंगे। उनके जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले 23 नवंबर 2024 को मुंबई में, उनकी आत्मकथा ‘व्यू फाइंडर ए मेमॉयर’ को लॉन्च किया गया। लॉन्च इवेंट में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने भी शिरकत की। इस दौरान सिनेमा के कई और दिग्गज भी नजर आएं।


 
Nana patekar at launch of veteran artist amol palekar autobiography viewfinder a memoir shared thoughts
नाना पाटेकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नाना पाटेकर और अमोल पालेकर ने किताब की लॉन्च
मुंबई में आयोजित लॉन्च इवेंट में अमोल पालेकर और नाना पाटेकर ने उनकी आत्मकथा ‘व्यू फाइंडर ए मेमॉयर’ को लॉन्च किया। किताब को हिंदी और अंग्रेजी दो भाषाओं में लॉन्च किया गया। हिंदी में इसे ‘एवज: एक स्मृतिबंध’ नाम दिया गया। लॉन्च के बाद सभी ने एक साथ तस्वीरें खिंचवाईं।
Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 23: 'भूल भुलैया 3' की रफ्तार फिर हुई तेज, चौथे शनिवार को बटोर डाले इतने करोड़

 
Nana patekar at launch of veteran artist amol palekar autobiography viewfinder a memoir shared thoughts
अमोल पालेकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नाना ने अमोल पालेकर को बताया गुरु
अमोल पालेकर की आत्मकथा के लॉन्च के बाद मंच पर मौजूद सभी ने अपने विचार साझा किए। अभिनेता नाना पाटेकर ने किताब को लेकर अपनी भावनाओं और विचारों को साझा किया। मीडिया से बातचीत में नाना ने अमोल पालेकर को अपना गुरु बताया। उन्होंने कहा, "अमोल जी मेरे गुरुजी हैं, उन्होंने एक फिल्म बनाई थी ‘थोड़ा सा रूमानी हो जा’, बड़ी मिन्नते करने के बाद उन्होंने मुझे फिल्म में लिया।" 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nana patekar at launch of veteran artist amol palekar autobiography viewfinder a memoir shared thoughts
अमोल पालेकर की आत्मकथा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मिन्नतों के बाद फिल्म में किया कास्ट
अमोल पालेकर के साथ किए गए काम को याद करते हुए नाना पाटेकर ने उनके साथ की फिल्म ‘थोड़ा सा रूमानी हो जा’ की यादें साझा की। उन्होंने कहा, “उन्होंने थोड़ा ‘सा रूमानी हो जा’ के लिए मुझसे कहा, ‘तुम्हारा ये चेहरा नहीं चलेगा’, फिल्म का किरदार बहुत सॉफ्ट है, लेकिन मैं दस-पंद्रह दिन तक उनके पास जाता रहा, अपना काम दिखाता रहा। मैंने उनसे कहा मैं एक्टर हूं कर सकता हूं। हालांकि, उस समय ‘परिंदा’ ने काफी अच्छा किया था। उनके साथ की हुई फिल्म मेरे लिए बड़ी अहमियत रखती है।”

 
विज्ञापन
Nana patekar at launch of veteran artist amol palekar autobiography viewfinder a memoir shared thoughts
नाना पाटेकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमोल पालेकर के बारे में नाना ने क्या कहा?
नाना पाटेकर से अमोल पालेकर के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "वह एक बेहतरीन इंसान, बेहतरीन एक्टर बेहतरीन डायरेक्टर हैं। बहुत बड़े स्टार होने के बाद भी उन्होंने कभी हमें एहसास नहीं होने दिया, हमें घर ले जाते थे। हमारा जिंदगी भर का रिश्ता बना रहा। मैं यहां शूटिंग छोड़कर इसलिए आया, क्योंकि वह गुरु समान हैं बड़े भाई हैं दोस्त हैं।" 
Ananya Panday: सोशल मीडिया पर मिलती नकारात्मक आलोचनाओं पर छलका अनन्या का दर्द, बताया छोटी बहन भी हुईं प्रभावित
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed