सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Meena Kumari: नरगिस ने मीना कुमारी को क्यों दी थी मौत की मुबारकबाद? वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 14 Dec 2022 01:31 PM IST
विज्ञापन
Nargis Dutt on Meena Kumari Demise said Maut tumhe mubarak ho reason will shock you
नरगिस - फोटो : social media

मीना कुमारी किसी पहचान की मोहताज नही हैं। बॉलीवुड में ट्रेजेडी क्वीन कही जाने वाली मीना अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती थीं। इसी तरह वह अपनी दोस्ती के लिए भी खासी मशहूर थीं। दरअसल, मीना कुमारी की दोस्ती उस वक्त की हीरोइन नरगिस दत्त से थी। अब दोनों ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनसे जुड़ा एक किस्सा अब भी लोगों को चौंका देता है। बता दें कि मीना कुमारी के निधन पर नरगिस दत्त ने उन्हें मौत की मुबारकबाद दी थी। इसके पीछे काफी बड़ी वजह थी, जिसे पढ़कर आपके होश उड़ जाएंगे। 

Trending Videos
Nargis Dutt on Meena Kumari Demise said Maut tumhe mubarak ho reason will shock you
मीना और कमाल - फोटो : social media

मीना की शादीशुदा जिंदगी बेहद उलझी हुई थी। दरअसल, मीना ने कमाल अमरोही से निकाह किया था। कमाल फिल्म इंटस्ट्री के जाने-माने निर्देशक थे। उस वक्त मीना की उम्र महज 18 साल थी। इसके बावजूद उन्होंने 34 साल के कमाल से रिश्ता जोड़ लिया था। बताया जाता है कि निकाह के बाद कमाल अमरोही ने मीना पर कई तरह की पाबंदियां लगा दीं। कमाल नहीं चाहते थे कि मीना फिल्मों से ताल्लुक रखें। हालांकि, बाद में कुछ शर्तों पर उन्होंने मीना को फिल्मों में काम करने की इजाजत दे दी, जिसमें शाम को जल्दी आना और मेकअप रूम में किसी और गैर मर्द की एंट्री पर पाबंदी आदि शर्तें शामिल थीं। 

यह भी पढ़ें- Shriya Saran: श्रिया सरन ने क्यों छुपाई थी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर? बताया किस बात से डरी हुई थीं अभिनेत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
Nargis Dutt on Meena Kumari Demise said Maut tumhe mubarak ho reason will shock you
मीना कुमारी - फोटो : social media

मीना और कमाल के रिश्तों में धीरे-धीरे फासले बढ़ने लगे। मीना ने इन उलझनों से दूर जाने के लिए शराब का सहारा लिया और वह दिन रात शराब के नशे में धुत रहने लगीं। वहीं, कमाल भी मीना से मारपीट करने लगे, जिसका मीना पर काफी खराब असर पड़ा। उन्होंने लिवर सिरोसिस जैसी बीमारी की वजह से 38 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया।

यह भी पढ़ें- Avatar The Way Of Water Review: अद्भुत, अलौकिक, अकल्पनीय, अविश्वसनीय, पढ़िए ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ का रिव्यू

Nargis Dutt on Meena Kumari Demise said Maut tumhe mubarak ho reason will shock you
मीना कुमारी - फोटो : social media

दरअसल, साल 1972 में मीना कुमारी इस दुनिया को अलविदा कह गई थी। उनके आखिरी दर्शन के लिए उन्हें श्रद्धांजलि देने नरगिस दत्त भी गई थीं। उस वक्त उन्होंने कहा था कि मीना तुम्हें मौत मुबारक हो। इसके बाद नरगिस का एक पत्र उर्दू पत्रिका में छपा था, जो उन्होंने मीना कुमारी के लिए लिखा था। अपने इस पत्र की शुरुआत करते उन्होंने लिखा था ‘आपकी मृत्यु पर बधाई मैंने पहले कभी यह नहीं कहा। मीना, आज आपकी बड़ी बहन आपको आपकी मृत्यु पर बधाई देती है और आपसे इस दुनिया में फिर कभी कदम न रखने के लिए कहती है। यह जगह आप जैसे लोगों के लिए नहीं है।'

विज्ञापन
Nargis Dutt on Meena Kumari Demise said Maut tumhe mubarak ho reason will shock you
नरगिस और मीना कुमारी - फोटो : social media

नरगिस ने बताया, 'एक रात की बात है जब मीना के कमरे से लड़ाई-झगड़े की आवाज आ रही थी। अगले दिन हमें पता चला कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और वह काम पर नहीं गईं। कुछ देर बाद मैं मीना के कमरे में गई। वह बहुत ज्यादा रो रही थीं, जिससे उनकी आंखें सूजी हुई थीं। मैंने कमल के सेक्रेटरी से बात की और पूछा कि तुम लोग मीना को क्यों मारना चाहते हो? उसने तुम्हारे लिए बहुत काम किया है।' इस पर सेक्रेटरी ने कहा- 'जब सही समय आएगा, हम उसे आराम देंगे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed