बॉलीवुड के दिग्गज फिल्मकार करण जौहर पर आए दिन नेपोटिज्म के आरोप लगते रहते हैं। उनके बारे में कहा जाता है कि वह सिर्फ स्टारकिड्स को लॉन्च करते हैं। करण जौहर एक बार फिर चर्चा में हैं। हालांकि, इस बार वजह न तो भाई-भतीजावाद है न ही उनका कोई विवाद। इस बार वजह है करण जौहर का एक बयान। दरअसल, हाल ही में उन्होंने यह कहा है कि अब वह नए एक्टर्स को लॉन्च नहीं करेंगे। उनके लिए ऐसा करना काफी मुश्किल है। आखिर क्या है करण जौहर के ऐसा कहने की वजह, आइए जानते हैं...
Karan Johar: फिल्म इंडस्ट्री में नए चेहरे नहीं लॉन्च करेंगे करण जौहर, वजह जान हो जाएंगे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्ममेकर करण जौहर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में, करण कई बड़े फिल्म निर्माताओं के साथ एक चर्चा में शामिल हुए थे, जिसमें अनुराग कश्यप, श्रीनिधि शेट्टी, दुलारे सलाम और अन्य कई लोग शामिल थे। इस परिचर्चा में बॉलीवुड फिल्मों और दक्षिण फिल्मों के बजट को लेकर बात हुई, जिसके दौरान करण जौहर ने बजट को लेकर कहा कि अगर वह आज नए चेहरों को फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च करते हैं, तो दर्शक फिल्म को देखना पसंद ही नहीं करेंगे। फिल्म निर्माता करण ने इसकी कई वजह भी बताईं।
यह भी पढ़ें : Vivaad Bollywood Ke: जब सलमान ने सुभाष घई को सरेआम जड़ दिया था थप्पड़, सलीम खान ने माफी मांगकर सुलझाया था मसला
इस बातचीत के दौरान करण जौहर ने बॉलीवुड फिल्मों के बढ़ते मार्केटिंग बजट का भी मजाक उड़ाया और कहा कि आज अगर वह किसी एक्टर या एक्ट्रेस को लॉन्च करेंगे तो कोई भी फिल्म देखने नहीं आएगा। वहीं इस चर्चा में करण ने बॉलीवुड और दक्षिण फिल्मों के बजट पर कई निर्माताओं से भी बात की, जिस पर अनुराग कश्यप का कहना था कि क्षेत्रीय फिल्मों का बजट बॉलीवुड फिल्मों से कम होता है। इस बात पर करण ने भी सहमति जताई।
यह भी पढ़ें : Entertainment Live Update: वरुण धवन बनेंगे '5 मिनट का सुपरहीरो', अनीस बज्मी की फिल्म में निभाएंगे लीड रोल
फिल्म निर्माता करण जौहर ने बातचीत के दौरान कहा कि उनके पास अलग से मार्केटिंग लागत नहीं है, इसलिए वह नए स्टार्स को लॉन्च नहीं करेंगे। करण जौहर ने कहा कि नए एक्टर्स को लॉन्च करने के बाद उन्हें उस फिल्म का प्रचार ही काफी महंगा पड़ेगा।
यह भी पढ़ें : Movie Release This Week: इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होंगी 18 फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका
करण जौहर ने इस मीटिंग में रियलिटी शो में जाकर फिल्मों को बढ़ावा देने की मार्केटिंग रणनीतियों का भी मजाक उड़ाया और कहा, 'हमारी पीएनए लागत व्यर्थ है। बता दें कि, करण ने मीटिंग में यह भी बताया कि बॉलीवुड में दृढ़ विश्वास की कमी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि करण जौहर क्या सच में नए स्टार्स को लॉन्च नहीं करने वाले या उन्होंने यह सिर्फ मजाक में कहा है।
यह भी पढ़ें : Jacqueline Fernandez: नोरा के आरोपों का जैकलीन के वकील ने दिया जवाब, कहा- मानहानि केस का सवाल ही नहीं

कमेंट
कमेंट X