रियलिटी शो 'बिग बॉस' के हर सीजन की तरह 16वां सीजन भी खूब पसंद किया जा रहा है। प्रतिभागियों के व्यवहार और आदतों को देखते हुए उनके प्रति दर्शकों का नजरिया भी बदलता रहता है। यही वजह है कि हर सप्ताह प्रतिभागियों की लोकप्रिय रैंकिंग में बदलाव देखने को मिलता है। अब 'बिग बॉस 16' के 10वें हफ्ते की रैंकिंग भी सामने आ गई है। इस बार शिव ठाकरे ने पहला नंबर सुरक्षित किया है। वहीं उनके दोस्त अब्दू रोजिक इस बार इस लिस्ट से गायब हैं। और किस-किसने बनाई टॉप लिस्ट में जगह आइए जानते हैं।
Bigg Boss 16: शिव ठाकरे ने इस हफ्ते रैंकिंग लिस्ट में मारी बाजी, अंकित-सुंबुल ने भी बनाई जगह तो अब्दू हुए बाहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शो के 10वें हफ्ते की टॉप लिस्ट में नंबर वन पर शिव ठाकरे हैं। वहीं प्रियंका चाहर चौधरी उन्हें टक्कर दे रही हैं। प्रियंका इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। शो में सबसे कम योगदान देने के आरोपी अंकित गुप्ता तीसरे नंबर पर हैं। शो में चौथे नंबर पर सुम्बुल तौकीर खान का कब्जा रहा है। बता दें कि सुम्बुल इस समय घर की कैप्टन भी हैं। उनके साथ टीना दत्ता और सौंदर्या शर्मा भी कैप्टन हैं। बिग बॉस के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि घर में तीन-तीन रानियां हैं।
Bigg Boss 16 Week - 10 Contestants Popularity Ranking
1. Shiv Thakare 👑
2. Priyanka Chahar Choudhary
3. Ankit Gupta
4. Sumbul Touqeer Khan
5. MC Stan
(Based on your Nos. of Like)#BiggBoss16 #BB16#BiggBoss_Tak #BB16WithBiggBoss_Tak pic.twitter.com/XfF5CupMV8
लिस्ट में पांचवें नंबर पर 'बस्ती का हस्ती' एमसी स्टैन ने बाजी मारी है। अभी तक वो घर से जाने की जिद पर अड़े हुए थे, लेकिन इस वीकेंड का वार में सलमान खान ने उन्हें समझाया और उनके लिए बूबा (उनकी गर्लफ्रेंड) की तरफ से गिफ्ट भी आया, जिसके बाद अब एमसी स्टैन भी गेम खेलने में जुट गए हैं। अंकित की तरह ही एमसी स्टैन की बातें भी लोगों को बहुत पसंद आती हैं। इस टॉप 5 लिस्ट में अर्चना गौतम, टीना दत्ता और शालीन भनोट नदारद हैं, जबकि बीते हफ्ते उनकी ही शो में सबसे ज्यादा चर्चा हुई है। वहीं अब्दू रोजिक का कहीं नाम नहीं है।
यह भी पढ़ें- Movie Release This Week: इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होंगी 18 फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका
बिग बॉस 16 की इस बार की टॉप लिस्ट से अब्दू रोजिक और अर्चना गौतम का पत्ता साफ है। हालांकि, अब्दू रोजिक का लिस्ट से बाहर जाना दर्शकों को हैरान कर रहा है, क्योंकि अब्दू की फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है। दर्शक उनके भोलेपन पर फिदा हैं। बता दें कि बिग बॉस 16 दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। हर दिन यह शो दिलचस्प मोड़ ले रहा है।
Ranbir-Shraddha: रणबीर-श्रद्धा की नई फिल्म के टाइटल का एलान, नाम सुन चकराया फैंस का सिर

कमेंट
कमेंट X