सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

BTS Jin: बीटीएस सिंगर जिन ने माइक छोड़ उठाई बंदूक, इस मुहिम के लिए बाल तक कटवा दिए

एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: रुखसाना Updated Tue, 13 Dec 2022 01:55 PM IST
सार

हाल ही में बीटीएस बैंड के सबसे अधिक उम्र के सिंगर किम सियोक जिन ने कुछ समय के लिए अपने म्यूजिक करियर को छोड़ने का फैसला किया है,

विज्ञापन
BTS singer Jin joins the military singer cut his hais new look goes viral on social media
किम सियोक जिन - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण कोरिया के मशहूर म्यूजिक बैंड बीटीएस के लाखों फैंस हैं। इसमें किम सियोक जिन, रेपमोन, सुगा, जे होप, जिमिन और वी, जुंगकुक शामिल हैं। हाल ही में बीटीएस बैंड के सबसे उम्रदराज सिंगर किम सियोक जिन ने कुछ समय के लिए अपना म्यूजिक करियर छोड़ने का फैसला किया, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सिंगर जिन अब माइक छोड़कर बंदूक उठाने जा रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने अपने बाल भी कटवा दिए हैं। आइए जानते हैं कि जिन ने माइक छोड़कर बंदूक क्यों उठाई? 

Trending Videos
BTS singer Jin joins the military singer cut his hais new look goes viral on social media
बीटीएस - फोटो : Social Media

मशहूर म्यूजिक बैंड बीटीएस के सिंगर जिन ने हाल ही में अपना म्यूजिक करियर छोड़ने का फैसला किया है, क्योंकि वह सेना में भर्ती होने जा रहे हैं। उन्होंने सेना में जाने के लिए तैयारी भी कर ली है। दरअसल, जिन अब अगले दो साल तक सैनिक के रूप में नजर आएंगे। कोरिया के नियमों के अनुसार, बड़े सेलिब्रिटीज को भी इस ट्रेनिंग का हिस्सा बनना पड़ता है, इसलिए सिंगर जिन ने भी बढ़-चढ़कर इस ट्रेनिंग में हिस्सा लिया। साथ ही, ट्रेनिंग के लिए अपने लहलहाते बाल भी कटवा दिए, जिसे लेकर वह सोशल मीडिया पर भी सुर्खियों में बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें : Avatar The Way Of Water: कोरोना पॉजिटिव हुए जेम्स कैमरून, अपनी ही फिल्म के प्रीमियर का नहीं बन पाए हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
BTS singer Jin joins the military singer cut his hais new look goes viral on social media
बीटीएस बैंड - फोटो : सोशल मीडिया
बीटीएस म्यूजिक बैंड की पूरी टीम में सिंगर किम सियोक जिन सबसे ज्यादा उम्र के हैं, जिन दिसंबर में पूरे 30 साल के हो चुके हैं, जिसके बाद उन्होंने अपना सैनिक अभ्यास शुरू कर दिया है। दरासल, दक्षिण कोरिया का एक सख्त में कानून है, जिसके मुताबिक वहां के सभी जवान युवाओं को 18 महीने की सैनिक सेवाएं देनी पड़ती है सेना में सेवाएं देने के लिए 18 साल से लेकर 35 साल की आयु निर्धारित की गई है। सिंगर जिन भी इसी कानून के चलते अब सेना में भर्ती होने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Aashiqui 3: कार्तिक आर्यन की आशिकी 3 से दीपिका पादुकोण की छुट्टी, भट्ट कैंप से जुड़ेगा इस अभिनेत्री का नाम
BTS singer Jin joins the military singer cut his hais new look goes viral on social media
सेना में भर्ती होंगे बीटीएस सिंगर जिन - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण कोरिया में सामान्य युवाओं को 18 से 28 की उम्र में आर्मी के लिए ट्रेनिंग करनी होती थी, लेकिन कोरिया की संसद ने अब इस कानून में संशोधन कर दिया है। नए नियमों के तहत सेना की ट्रेनिंग के लिए 18 साल से 35 साल की उम्र तय की गई है। बता दें कि यह ट्रेनिंग से सिर्फ कला और संस्कृति के क्षेत्र में योगदान देने वाले व्यक्तियों को ही छूट मिलती है।


यह भी पढ़ें : Boycott Pathaan: सुशांत के फैंस ने शुरू किया बायकॉट पठान का ट्रेंड, कहा- आमिर का घमंड तोड़ा अब शाहरुख की बारी
 
विज्ञापन
BTS singer Jin joins the military singer cut his hais new look goes viral on social media
बीटीएस मेंबर जिन - फोटो : सोशल मीडिया

कोरिया में नियमों के मुताबिक, सेलिब्रिटीज होने के नाते जिन को आर्मी में भर्ती होने के लिए इस ट्रेनिंग से छूट मिल सकती थी, लेकिन उन्होंने नियमों का फायदा उठाने से इनकार कर दिया। उन्होंने 30 साल की उम्र में ही आर्मी में जाने के लिए ट्रेनिंग शुरू कर दी है, जिसके लिए सभी जिन की काफी तारीफ कर रहे हैं। वहीं, बीटीएस म्यूजिक बैंड के सिंगर किम सियोक जिन अपने नए हेयर लुक के लिए भी सुर्खियों में हैं।

यह भी पढ़ें : Mission Majnu: सिद्धार्थ की 'मिशन मजनू' का पहला पोस्टर रिलीज, आंखों में काजल, गले में ताबीज पहने दिखे अभिनेता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed