सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Unstoppable With NBK 2: बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर आने की तैयारी में प्रभास, जल्द इस टॉक शो में आएंगे नजर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 13 Dec 2022 01:32 AM IST
विज्ञापन
South Actor Prabhas give his appearance on Nandmurari Balakrishna chat show Unstoppable
प्रभास - फोटो : social media

अभिनेता प्रभास आजकल अपनी फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर चर्चा में हैं। प्रभास को शायद ही कभी सार्वजनिक रूप से फैंस से मुलाकात करते देखा गया है। वे अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ इंटरेक्ट करते नजर आते हैं। यही नहीं, फैंस ने बहुत कम ही प्रभास को अपने निजी जीवन पर बात करते देखा है, लेकिन आपको बता दें कि प्रभास जल्द ही एक चैट शो में नजर आने वाले हैं, जिसकी तस्वारें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Trending Videos
South Actor Prabhas give his appearance on Nandmurari Balakrishna chat show Unstoppable
चैट शो - फोटो : social media

सुपरस्टार प्रभास लोकप्रिय तेलुगु चैट शो, 'अनस्टॉपेबल' में नजर आने वाले हैं, जिसे अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण  होस्ट कर रहे हैं। प्रभास ने इस चैट शो के एक एपिसोड की शूटिंग के लिए समय निकाला। यह चैट शो अपने दूसरे सीज़न में चल रहा है। प्रभास के एपिसोड की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देख फैंस अपना उत्साह नहीं रोक पा रहे हैं। प्रभास के साथ अभिनेता गोपीचंद को भी शो में देखा गया। तस्वीरों में प्रभास को चेक शर्ट और नीले रंग का कार्गो ट्राउजर पहने देखा गया। दोनों बातचीत के दौरान खूब एजॉय करते नजर आएं।

यह भी पढ़ें- Urfi Javed: एक बार फिर मुश्किलों में घिरीं उर्फी जावेद, पुलिस ने अश्लीलता फैलाने के मामले में दर्ज की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
South Actor Prabhas give his appearance on Nandmurari Balakrishna chat show Unstoppable
प्रभास - फोटो : social media

आपको बता दें, यह चैट शो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जाएगा। हाल ही में, इस शो की कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी, जिसके बाद कमेंट सेक्शन में प्रभास के तारीफों की बाढ़ सी आ गई। फैंस ने प्रभास के लुक की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, 'प्रभास के लिए इस शो में जाना किसी सम्मान से कम नहीं है। यह उनके अब तक के जीवन की सबसे बड़ी कमाई है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'प्रभास बहुत ही अच्छे लग रहे हैं। प्रभास और गोपीचंद की जोड़ी बहुत ही जम रही है।'

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: सीनियर बन पेड़ा खा रहे हैं साजिद खान? मंडली के दो वफादारों ने निर्माता पर लगाया गंभीर आरोप

South Actor Prabhas give his appearance on Nandmurari Balakrishna chat show Unstoppable
प्रभास - फोटो : social media

वर्क फ्रंट की बात करें तो अदिपुरुष के अलावा प्रभास फिल्म 'सालार' में भी नजर आने वाले हैं। 'केजीएफ' की सफलता के बाद, प्रशांत नील और प्रभास पहली बार 'सालार' में एक साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रभास मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। प्रभास के साथ श्रुति हासन भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। इसके बाद प्रभास फिल्म 'के' में भी नजर आएंगे।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed