😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Top Bhojpuri Actress in 2022: know about these popular heroine Amrapali Dubey to Monalisa Akshara Singh
{"_id":"63948b17bc460a50576e473c","slug":"top-bhojpuri-actress-in-2022-know-about-these-popular-heroine-amrapali-dubey-to-monalisa-akshara-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top Bhojpuri Actress Of 2022: मिलिए भोजपुरी सिनेमा की टॉप 10 हीरोइनों से, इस साल मचाया खूब तहलका","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Top Bhojpuri Actress Of 2022: मिलिए भोजपुरी सिनेमा की टॉप 10 हीरोइनों से, इस साल मचाया खूब तहलका
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुखसाना
Updated Mon, 12 Dec 2022 10:58 PM IST
सार
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने किरदार से फैंस का दिल जीता है। आइए जानते हैं, वे कौन सी अभिनेत्रियां हैं, जो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप लिस्ट में शामिल हैं। आम्रपाली दुबे,अंजना सिंह अर्चना प्रजापति, इनु श्रीस...
विज्ञापन
1 of 11
भोजपुरी एक्ट्रेस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भोजपुरी सिनेमा में एक से बढ़कर एक जबरदस्त फिल्में बनाई जा रही हैं। इन दिनों भोजपुरी फिल्मों का भी क्रेज बढ़ता जा रहा है। इस बदलाव को देखते हुए कई एक्ट्रेस भोजपुरी फिल्मों में काम करना चाहती हैं। ऐसी बहुत सी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने किरदार से फैंस का दिल जीता है। आइए जानते हैं, वे कौन सी अभिनेत्रियां हैं, जो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप लिस्ट में शामिल हैं।
Trending Videos
2 of 11
मोनालिसा
- फोटो : सोशल मीडिया
मोनालिसा
मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहती हैं। भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड तक मोनालिसा इतनी फेमस एक्ट्रेस हैं, जिनकों किसी पहचान की जरूरत नहीं है। मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा में लगभग 125 से भी अधिक फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वहीं, अभिनेत्री मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्मों में अभिनय करके इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 11
अक्षरा सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षरा सिंह
भोजपुरी सिनेमा की टॉप और फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपनी एक्टिंग के लिए तो फेमस हैं ही, लेकिन फैंस पर उनकी आवाज का जादू भी सिर चढ़कर बोलता है। अक्षरा कई लाइव परफॉर्मेंस भी करती हैं, जिसमें हजारों की तादाद में उन्हें देखने-सुनने के लिए फैंस की भीड़ जमा होती है। ऐक्टिंग करने के साथ-साथ वह बहुत अच्छा गाना भी गाती हैं। अक्षरा सिंह ने भोजपुरी फिल्मों में अपने काम की शुरुआत साल 2010 से की थी। अक्षरा की पहली भोजपुरी फिल्म 'सत्यमेव जयते' है। इस फिल्म में अक्षरा सिंह और रवि किशन लीड रोल में थे।
4 of 11
अंजना सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
अंजना सिंह
भोजपुरी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग और बोल्ड अदाओं के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस अंजना सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप लिस्ट में शामिल हैं। एक्ट्रेस अंजना की पहली भोजपुरी फिल्म 'एक और फौलाद' है। इस फिल्म में अंजना सिंह और रवि किशन लीड रोल में थे। अभिनेत्री अंजना ने अपने फिल्मी किरदार से भोजपुरी सिनेमा में बहुत कम समय में एक बड़ी पहचान बनाई है।
विज्ञापन
5 of 11
अर्चना प्रजापति
- फोटो : सोशल मीडिया
अर्चना प्रजापति
भोजपुरी फिल्मों की मशहूर कलाकार अर्चना प्रजापति अपनी चंचल अदाओं के लिए जानी जाती हैं। अर्चना ने भोजपुरी फिल्म 'घात' में बेहतरीन अभिनय किया है। अर्चना ने अपने करिअर की शुरुआत 2017 में की थी, इनकी पहली डेब्यू फिल्म 'जिद्दी' है। इस फिल्म में अर्चना एक्टर पवन सिंह के साथ लीड रोल में नजर आई थीं। वहीं, अभिनेत्री अर्चना ने शुभम तिवारी और रानी चटर्जी के साथ भोजपुरी फिल्म ’इलाहाबाद से इस्लामाबाद’ में भी बहुत अच्छा किरदार निभाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X