फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nayak 2: नायक 2 की तैयारी शुरू? निर्देशक एस शंकर ने अनिल कपूर से की मुलाकात, जल्द हो सकती है घोषणा!

Sun, 31 Mar 2024 10:59 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Sun, 31 Mar 2024 10:59 AM IST
विज्ञापन
nayak 2 Anil Kapoor Starrer Nayak sequel in progress Director S Shankar met Anil Kapoor know details
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

दर्शक लंबे समय से साल 2001 में आई सुपरहिट फिल्म 'नायक' का इंतजार कर रहे है। अनिल कपूर स्टारर यह फिल्म न सिर्फ दर्शकों को बल्कि समीक्षकों को भी खूब पसंद आई थी। बीते काफी समय से दर्शक इस फिल्म के सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म के सीक्वल की खबरें भी सामने आई थी, जिसे फिल्म के निर्माता दीपक मुकुट ने फर्जी खबर बताया था, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अंदरखाने नायक 2 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जो इस फिल्म के फैंस के चेहरे पर मुस्कान ला सकती है।

nayak 2 Anil Kapoor Starrer Nayak sequel in progress Director S Shankar met Anil Kapoor know details
नायक - फोटो : सोशल मीडिया

एस शंकर द्वारा निर्देशित अनिल कपूर और रानी मुखर्जी स्टारर 'नायक' को रिलीज हुए 23 साल से अधिक का समय हो चुका है। दर्शक लंबे समय से इस फिल्म के अगले भाग का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जल्द ही यह इंतजार खत्म हो सकता है।


 
nayak 2 Anil Kapoor Starrer Nayak sequel in progress Director S Shankar met Anil Kapoor know details
एस शंकर - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में फिल्म के निर्देशक शंकर ने अनिल कपूर से मिलने उनके घर पहुंचे। यहां शंकर और अनिल कपूर की तस्वीरे भी साथ में नजर आईं। इसके बाद से ही इस फिल्म के सीक्वल को लेकर कयास फिर से तेज हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
nayak 2 Anil Kapoor Starrer Nayak sequel in progress Director S Shankar met Anil Kapoor know details
नायक - फोटो : यूट्यूब

गौरतलब है कि 'नायक' शंकर की तमिल फिल्म 'मुधलवन' की हिंदी रीमेक थी, जो साल 1999 में रिलीज हुई थी। 'नायक' में अनिल कपूर और रानी मुखर्जी के अलावा अमरीश पुरी, परेश रावल और जॉनी लीवर भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म अनिल कपूर के करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक है।
Chance Perdomo: मशहूर अभिनेता चांस पेरडोमो का 27 साल की उम्र में निधन, बाइक दुर्घटना में गई जान

विज्ञापन
nayak 2 Anil Kapoor Starrer Nayak sequel in progress Director S Shankar met Anil Kapoor know details
दीपक मुकुट - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले खबर आई थी कि 'नायक' का सीक्वल 'फाइटर' निर्देशक सिद्धार्थ आनंद बनाने जा रहे हैं, जिसका निर्देशन मिलन लुथरिया करेंगे, लेकिन बाद में फिल्म के निर्माता रहे दीपक मुकुट ने 'नायक' के सीक्वल की खबर को फर्जी बताते हुए कहा था कि, उनके बिना यह फिल्म नहीं बन सकती और फिल्म के राइट्स उनके पास है, जिस पर सही समय आने पर काम होगा।
TMKOC: जेनिफर मिस्त्री ने असित मोदी के खिलाफ धरने पर बैठने की दी धमकी, आरोपपत्र दाखिल नहीं होने पर लिया फैसला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed